IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi vs Kyle Jamieson : पिछले साल अपने करियर का पहला IPL खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर टीम इंडिया के उम्दा गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर को छक्का लगाया जो अब क्रिकेट फ़ैन्स की कहानियों का हिस्सा बन चुका है. साथ ही ये भी साबित हो चुका है कि उनके पहली ही गेंद पर छक्के जड़ने के कारनामे कोई तुक्का नहीं हैं. 15 साल के बिहार के समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में एक के बाद एक जसप्रीत बुमराह, और ट्रेंट बोल्ट से लेकर पैट कमिंस जैसे धुरंधरों को पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर साबित कर दिया कि उनके लिए गेंदबाज़ मायने नहीं रखते. वैभव का ये मशहूर बयान है, “मैं गेंद को खेलता हूं, गेंदबाज़ को नहीं.” वैभव का ये बयान क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक टेम्पलेट, एक रोल मॉडल बन गया है. लेकिन दिल्ली की टीम के ख़िलाफ़ जयपुर में वैभव सूर्यवंशी के 4 रन बनाकर आउट होते ही सन्नाटा छा गया. वो सिर्फ़ दो गेंद का ही सामना कर सके- स्ट्राइक रेट 200.00. पहली गेंद पर चौका जड़ा और दूसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड!
कैसे आउट हुए वैभव सूर्यवंशी- क्या है दिग्गजों की राय?
वैभव सूर्यवंशी को मैच की दूसरी पारी में दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर 6 फीट 8 इंच ऊंचे न्यूज़ीलैंड के पेसर काइल जेमिसन का सामना करने आए. काइल जेमिसन को वैभव सूर्यवंशी ने उनकी पहली गेंद पर ग्राउंड शॉट लगाकर चौका जड़ दिया. लेकिन दूसरी ही गेंद पर काइल जेमिसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. जेमिसन के यॉर्कर ने वैभव के बैट-स्विंग को कारगर नहीं साबित होने दिया और उनका काम तमाम कर दिया
STAR SPORTS पर कॉमेन्ट्री के दौरान मो. कैफ़ कहते हैं, “उन्हें काइल जेमिसन जैसे लंबे कद के गेंदबाज़ का सामना करते वक्त पहले ऊपर और फिर नीचे देखना पड़ा. काइल जेमिसन की यॉर्कर जैसी लेंथ गेंद पर आउट होते ही जेमिसन ने उछलकर बड़ा जश्न मनाया. क्योंकि 15 साल की उम्र में ही वो छक्के लगाने के लिए मशहूर हो चुके हैं.” मो. कैफ़ ये भी कहते हैं, “उन्हें अर्शदीप सिंह ने भी तकरीबन इसी लेंथ की गेंद पर आउट किया था. तो वो दो बार इस गेंद पर आउट हो चुके हैं.”
31-year-old Kyle Jamieson giving a 15-year-old kid a send off after dismissing him. Does not make for a pretty sight. But also shows how much of an impact and fear Vaibhav has instilled amongst the opponents already. #IPL2026 pic.twitter.com/AebBBwZEH6
— Priyank Panchal (@PKpanchal09) May 1, 2026
इससे पहले दिल्ली के ख़िलाफ़ इसी मैच में वैभव के पार्टनर यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क को पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सबको हैरान कर दिया. राजस्थान के यशस्वी-वैभव की जोड़ी सबसे ख़तरनाक ओपनिंग जोड़ियों में से एक नज़र आ रही है. वैभव ने इससे पहले 9 मैचों में चौकों (34) से ज़्यादा छक्के (37) लगाकर 239 के स्ट्राइक रेट से 400 रन जोड़ लिए. लेकिन दिल्ली के ख़िलाफ़ 10वें मैच में सस्ते पर आउट होकर वो परेशान ज़रूर दिखे.
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की जंग
- वैभव बनाम मिशेल स्टार्क - आज नहीं हो सका
- वैभव बनाम बुमरा - वैभव जीते
- वैभव बनाम बोल्ट - वैभव जीते
- वैभव बनाम सुनील नरेन - वैभव जीते
- वैभव बनाम हेज़लवुड - वैभव जीते
- वैभव बनाम कमिंस - वैभव जीते
- वैभव बनाम अर्शदीप - वैभव जीते
- वैभव बनाम जानसन - वैभव जीते
- वैभव बनाम फर्ग्यूसन - वैभव जीते
- वैभव बनाम सिराज - वैभव जीते
- वैभव बनाम प्रफुल्ल - प्रफुल्ल जीते
- वैभव बनाम वरुण - वरुण जीते
- वैभव बनाम काइल जेमिसन- काइल जेमिसन जीते
IPL में वैभव सूर्यवंशी
- बुमराह के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
- भुवी के खिलाफ पहली गेंद - चौका
- शार्दुल के खिलाफ पहली गेंद - छक्काहली
- सिराज के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
- सुंदर के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
- अर्शदीप के खिलाफ पहली गेंद - चौका
- जानसेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
- हेज़लवुड के खिलाफ पहली गेंद - चौका
- नरेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्कार्
- पैट कमिंस के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
- अर्शदीप सिंह के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
- काइल जेमिसन के खिलाफ पहली गेंद पर- चौका
ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं