Where is Vaibhav Sooryavanshi after England tour: इंग्लैंड दौरे में वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया लेकिन इंग्लैंड में उनके बल्ले से बड़ा स्कोर नहीं निकल पाया. इंग्लैंड में वैभव की शॉर्ट गेंद की कमजोरी सबके सामने आई है. जिससे यह कयास लगने लगे हैं कि अब गेंदबाज वैभव के खिलाफ शॉर्ट गेंद करने की रणनीति अपनाएंगे. अब वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. उससे पहले वैभव ने ट्रेनिंग की तैयारी शुरू कर दी है. वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड से वापस आने के बाद राजस्थान रायल्स कैंप में पहुंच चुके हैं और वहां ट्रेनिंग करनी शुरू कर दी है. ऐसा लग रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के कैंप में वैभव शॉर्ट गेंदों की अपनी कमजोरी को खत्म करने की कोशिश में हैं. राजस्थान रॉयल्स ने वैभव के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, 'बैक टू वर्क'
इंग्लैंड में 15 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाए वैभव सूर्यवंशी
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिला था. 15 साल के बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी20 में 14, 13, 15 रनों की पारी खेली. वैभव को जोफ्रा ऑर्चर ने अपनी शॉट गेंद का शिकार बनाया था. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने वैभव की शॉर्ट गेंद खेलने की कमजोरी सामने आई थी. अब देखना है कि आने वाले समय में वैभव शॉर्ट गेंद पर आउट होने की अपनी कमजोरी को कैसे दूर कर पाते हैं.
विंबलडन में टेनिस मैच के दौरान युवी से मिले वैभव
वैभव सूर्यवंशी की हाल ही में मुलाकात युवराज सिंह से हुई थी. युवी ने वैभव के नए जमाने का क्रिकेटर करार दिया है. युवराज सिंह ने वैभव को लेकर कहा, " मैं खुद को टर्मिनेटर कहता हूं, अब अभिषेक शर्मा के रूप में टर्मिनेटर चार आ गया है, क्योंकि वह मुझसे चार गुना बेहतर है। अब वैभव सूर्यवंशी के रूप में टर्मिनेटर 6 आ गया है."
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला टी20: 23 जुलाई 2026 (गुरुवार), हरारे, शाम 4:30 बजे
दूसरा टी20: 25 जुलाई 2026 (शनिवार), हरारे, शाम 4:30 बजे
तीसरा टी20: 26 जुलाई 2026 (रविवार), हरारे, शाम 4:30 बजे
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे का टूटा दिल, स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल में फ्रांस के हार की ली जिम्मेदारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं