भारत और इंग्लैंड के बीच 2016 में मुंबई में हुआ टेस्ट मैच शायद ही कोई कोहली फैन भूला हो. इस मैच में कोहली ने दोहरा शतक जड़ा था. उनकी 235 रनों की पारी के दम पर टीम इंडिया ने अंग्रजों को पारी और 36 रन से हराया था. हालांकि, यह मैच काफी अन्य वजहों से चर्चा में रहा था. एंडरसन ने कोहली को लेकर कहा था कि 'घरेलू पिचों ने उमकी कमियों को छिपाया है'. इसके बाद एंडरसन और अश्विन के बीच हुआ विवाद. और कोहली का 'शांतिदूत बनना'. फैंस पहली बार कुछ ऐसा देख रहे थे. वहीं अब पूर्व ऑफ स्पिनर अश्विन ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर वह क्यों एंडरसन से जा भिड़े थे.
एंडरसन ने क्या कहा था?
एंडरसन ने मुंबई टेस्ट के चौथे दिन कहा था कि कोहली उतने बेहतर बैट्समैन नहीं हैं. एंडरसन ने बताया कहा था कि कोहली ऐसे बैट्समैन हैं, जो ऐसे हालात में खेलते हैं जहां उनकी "टेक्निकल कमियों" का फ़ायदा नहीं उठाया जा सकता. एंडरसन ने कहा,"मुझे पक्का नहीं पता कि वह बदले हैं." "मुझे बस लगता है कि उनकी किसी भी टेक्निकल कमी को यहां उजागर नहीं किया जा सकता. विकेट बस उसे बाहर कर देते हैं."
"इंग्लैंड में हमें उनके ख़िलाफ़ कामयाबी मिली थी, लेकिन यहां पिचों की रफ़्तार उनकी किसी भी कमी को बाहर कर देती है. विकेट में वैसी रफ़्तार नहीं है. इंग्लैंड में हमने उन्हें मूवमेंट के साथ परेशान किया था. इस तरह की पिचें उन्हें पूरी तरह सूट करती हैं." एंडरसन 2014 के दौरे को याद कर रहे थे, जब कोहली को बहुत ज़्यादा दिक्कत हुई. इंग्लैंड ने ऑफ स्टंप के बाहर की लाइन पर उन्हें परेशान किया थे. 2014 सीरीज में कोहली का औसत 13.40 रहा था. एंडरसन ने उन्हें चार बार आउट किया था.
अश्विन को नहीं भाया था एंडरसन का बयान
हालांकि, अश्विन को यह बयान नहीं भाया. ऐसे में जब एंडरसन आखिरी दिन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए तो अश्विन और एंडरसन की काफी बहस हुई थी. अंपायर और विराट कोहली इसे कंट्रोल करते दिखे थे. एंडरसन जब तक मैदान पर रहे थे, तब तक अश्विन उनके इर्दगिर्द ही रहे और उन्हें लगातार कुछ ना कुछ कहते रहे.
अश्विन से हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के शो 'चीकी सिंगल्स' के एपिसोड में इस बारे में पूछा गया इस दिग्गज गेंदबाज ने कहा था,"उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था." अश्विन ने कहा,"विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया में दिखाए एग्रेसन के बाद इस जनेरेशन को लगा कि हम चुप नहीं बैठेंगे. अगर हमें कुछ मिला तो हम दोगुना दे देंगे. हमने जेम्स एंडरसन को बाउंड्री रोप से लेकर आए थे." वहीं जब उनसे सवाल हुआ कि एक बार आपने किसी गेंदबाज को डाटा था को उन्होंने कहा,"एक बार हम एंडरसन को बाहर से ले आए." अश्विन ने आगे कहा,"बाउंड्री रोप तक गए थे, हम, उन्हें लाने के लिए."
अश्विन ने कहा,"हम मुंबई में खेल रहे थे. उन्होंने पहले बैटिंग की और 450 के आस-पास स्कोर बनाया. हम 330/6 पर थे, और विराट कोहली ने वहां से डबल सेंचुरी बनाई और स्कोर 600 तक ले गए. एंडरसन प्रेस कॉन्फ्रेंस में गए और कहा कि यह इंडिया है, उन्हें इंग्लैंड आने दो. किसी को क्रेडिट देने में कितना टाइम लगता है? मुझे लगा कि यह गलत था. अगले दिन, जब वे बैटिंग करने आ रहे थे, तो हममें से कुछ लोग गए और उन्हें बाउंड्री लाइन से ले गए. उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था और हम सब जानते हैं कि कोहली ने अगले टूर पर इंग्लैंड में क्या किया था."
यह भी पढ़ें: 'टीम की सोच अलग' जहीर खान ने लगातार नजरअंदाज हो रहे मोहम्मद शमी को दिया साफ संदेश
यह भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया में हुई एंट्री तो सरफराज खान ने इस तरह जताई खुशी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पहला रिएक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं