विज्ञापन

वेस्टइंडीज पर जीत के बाद भी क्या गलत हुआ? सबक नहीं लिया तो सेमीफाइनल में इंग्लैंड से जीतना मुश्किल

What went wrong despite the victory over the West Indies: कैरेबियाई टीम से मिले 196 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल किया.

वेस्टइंडीज पर जीत के बाद भी क्या गलत हुआ? सबक नहीं लिया तो सेमीफाइनल में इंग्लैंड से जीतना मुश्किल
T20 World Cup 2026: इन गलतियों से लेना होगा सबक

IND vs WI, T20 World Cup 2026: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत में संजू सैमसन ने 97 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. भले ही भारत को जीत मिली और टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है लेकिन  भारत की जीत में भी ऐसी गलतियां हुई है जो सेमीफाइनल से पहले ठीक करनी जरूरी है.

ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर से मिली यह अहम सलाह और संजू सैमसन बन गए हीरो, विश्व क्रिकेट भी कर रहा सलाम

ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने 97 रन की पारी में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

कैच टपकाना करना होगा बंद
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के दौरान भारत की फील्डिंग बेहद ही खरबा रही है. खासकर 3 कैच छूटे, वेस्टइंडीज की फील्डिंग के दौरान अभिषेक शर्मा ने दो कैच छोड़े. दरअसल, करो या मरो' के सुपर-8 मुकाबले में अभिषेक ने रॉस्टन चेज का एक बेहद आसान कैच छोड़ दिया, स जीवनदान का फायदा उठाते हुए चेज ने 15 रन से अपनी पारी को 40 रनों तक पहुंचाया, जिसके कारण वेस्टइंडीज की टीम 195 रन बना सकने में सफल रही थी. यही नहीं, अभिषेक ने रोवमैन पॉवेल का भी कैच टपकाया था जिसने यकीनन कप्तान और कोच गंभीर को सोचने पर मजबूर कर दिया है. इसके अलावा तिलक वर्मा से भी मैच के दौरान कैच छूटे हैं. तिलक ने वेस्टइंडीज की पारी के 13वें ओवर के दौरान शेरफेन रदरफोर्ड का कैच टपकाया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

टूर्नामेंट में भारत की खराब फील्डिंग
इस टी-20- वर्ल्ड कप में चौंकाने वाली बात ये रही है कि भारत की फील्डिंग बेहद ही खराब रही है. इस पूरे टूर्नामेंट में भारत ने कुल 13 कैच टपकाया है जो यकीनन एक चिंता का विषय है. इस वर्ल्ड कप में भारत के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा कैच छोड़े हैं. 

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में अभिषेक शर्मा 11 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन जिस तरह से आउट हुए हैं, उसने एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. अभिषेक का एक ही तरह का खेलने का स्टाइल अब भारत के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है. ऐसे में अब भारतीय टीम को सेमीफाइल मैच से पहले कम से कम इन गलतियों से सीख लेनी की जरूरत है. 

5 मार्च को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला

भारत की टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के साथ 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े में मुकाबला करेगी. इंग्लैंड की टीम का परफॉर्मेंस इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है. इंग्लैंड की टीम एक ऐसी टीम है जो अपने खेल से भारत को मात दे सकती है ऐसे में भारत को अब सावधान रहने की जरूरत है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com