विज्ञापन

55 साल बाद बना ऐसा रिकॉर्ड, शादाब खान ने सबको चौंका दिया, जानें धोनी कितने नंबर पर

शादाब खान ने 96 गेंदों पर 13 चौकों 5 छक्कों से जो 113 रन की पारी खेली, उसने इतिहास रच दिया

55 साल बाद बना ऐसा रिकॉर्ड, शादाब खान ने सबको चौंका दिया, जानें धोनी कितने नंबर पर
पाकिस्तनी पुछल्ले नंबर-8 शादाब खान ने इतिहास रच दिया
source: X

बहुत ही खराब दौरे से गुजर रही पाकिस्तान टीम को सोमवार को खेली जा रही ट्राई सीरीज में जबर्दस्त टॉनिक मिला, जब पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिख रही तय हार के बीच 1 विकेट से हरा दिया. वास्तव में शादाब खान ने पाकिस्तान को ऐसी जीत दिलाई, जो यदा-कदा ही देखने को मिलती है. पुछल्ले नंबर-8 शादाब खान,ने 96 गेंदों पर 13 चौकों और 5 छक्कों से 113 रनॉ बनाकर इंग्लैंड से जीत छीन ली, लेकिन इससे इतर शादाब वनडे इतिहास के लगभग 55 साल के इतिहास में 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन गए. शादाब ने हैरिस रऊफ के साथ मिलकर दसवें विकेट के लिए 80 गेंदों पर नाबाद 89 रन की साझेदारी की. और इसमें भी शादाब का हिस्सा 82 रन का था. वनडे इतिहास में 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने के मामले में एमएस धोनी  चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने ईशांत शर्मा के साथ मिलाकर  ज्यादा नहीं, बस 21 रन की साझेदारी निभाई थी, लेकिन इसे भी इतिहास में नंबर-4 पर जगह मिल गई.

यह भी पढे़ं:  लाहौर में जबरदस्त ड्रामा! 97 रन पर OUT थे शादाब खान? UltraEdge के एक स्पाइक ने पलट दिया पूरा मैच, इंग्लैंड को कुछ समझ नहीं आया

वनडे इतिहास में 10वें विकेट के लिए 5 सबसे बड़ी साझेदारी

साझीदारसाझेदारी टीम बनामजगहतारीख
शादाब खान और हारिस रऊफ89*पाकिस्तानइंग्लैंडलाहौर25 अक्टूबर 2026
डेरिल मरे और एंडी रॉबर्ट्स64*वेस्ट इंडीजपाकिस्तानबर्मिंघम11 जून 1975
मेहदी हसन और मुस्तफिजुर51*बांग्लादेशभारतमीरपुरदिसंबर 2022
एमएस धोनी और ईशांत शर्मा21भारतश्रीलंकापोर्ट ऑफ़ स्पेन1 जुलाई 2013
उमेश यादव और वरुण आरोन12भारतवेस्ट इंडीजकटक29 नवंबर 2011


भारत इस मामले में चौथे नंबर पर है. और कारनामा पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने ईशांत शर्मा के साथ मिलाकर साल 2013 पोर्ट ऑप स्पेन में श्रीलंका के खिलाफ किया था. तब दोनों ने दसवें विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी की थी. निश्चित रुप से जो शादाब खान ने कर दिखाया है, वह एक बार को असंभव सरीखा दिखाई पड़ता था. खास तौर पर साझेदारी में उनके योगदान को देखते हुए. कुल मिलाकर शादाब खान ने हैरिस रऊफ के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए इतनी मोटी लकीर खींच दी है, जिसे मिटा पाना आगे किसी के लिए भी बहुत ही ज्यादा मुश्किल होगा. इससे पिछला बड़ा  कारनामा मेरे और रॉर्बट्स के बीच 1975 में हुआ था. आप सोचिए कि इस रिकॉर्ड को टूटने में ही जब 51 साल का समय लग गया, तो आगे इस 89 रनों को मिटा पाना कितना ज्यादा मुश्किल होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shadab Khan, Pakistan, England, Pakistan Vs England 10/25/2026 Pken10252026274145, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com