विज्ञापन

वेस्टइंडीज के गिरते विकेट और भारत की बढ़ती उम्मीदें...मैच से पहले ही टीम इंडिया को खुशखबरी

अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के गिरते प्रत्येक विकेट भारतीय टीम और क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी का कारण बन रहे हैं. क्योंकि अगर कैरिबियन टीम आज का मुकाबला हार जाती है तो भारतीय टीम का सेमी-फाइनल में पहु्ंचने का सफर काफी सीधा और आसान हो जाएगा.

वेस्टइंडीज के गिरते विकेट और भारत की बढ़ती उम्मीदें...मैच से पहले ही टीम इंडिया को खुशखबरी
Shimron Hetmyer

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मुकाबला गुरुवार यानी कि आज (26 फरवरी) वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. जहां वेस्टइंडीज के गिरते विकेट से कोच की माथे की लकीरें बढ़ती जा रही हैं. क्योंकि कैरेबियन टीम को अगर सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो उसे सभी मुकाबलों में सराहनीय प्रदर्शन करना है. जिंबाब्वे के खिलाफ वह बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल करने में तो कामयाब रही. मगर अफ्रीकी टीम के खिलाफ उसका हाल बेहाल हैं. टीम ने खबर लिखे जाने तक 13 ओवरों में महज 97 रन के योग पर अपने सात बड़े विकेट गंवा दिए हैं. 

वेस्टइंडीज के गिरते विकेट भारतीय टीम के लिए बन रहें हैं खुशी के कारण 

अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के गिरते प्रत्येक विकेट भारतीय टीम और क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी का कारण बन रहे हैं. क्योंकि अगर कैरिबियन टीम आज का मुकाबला हार जाती है तो भारतीय टीम का सेमी-फाइनल में पहुंचने का सफर काफी सीधा और आसान हो जाएगा. ब्लू टीम के 'सुपर-8' में दो मैच बचे हुए हैं. एक मैच उसका वेस्टइंडीज के साथ ही है. टीम इंडिया अपने दोनों मुकाबले जीतने में कामयाब हो जाती है तो वह-सेमी फाइनल के लिए आसानी से क्वालीफाई कर जाएगी. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज के बड़े धुरंधरों ने किया निराश 

वेस्टइंडीज की टीम को अपने शिर्ष क्रम से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी आतिशी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह आज कुछ खास करिश्मा नहीं कर पाए. जिंबाब्वे के खिलाफ महज 34 गेंदों में 85 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेलने वाले शिमरोन हेटमायर अफ्रीका के खिलाफ महज दो रन ही बना पाए. उन्हें रबाडा ने केशव महाराज के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

रोवमेन पॉवेल का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा. वह चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए केवल नौ रनों का ही योगदान दे पाए. कैप्टन शाई होप (16), शेरफेन रदरफोर्ड (12), ब्रैंडन किंग (21) और रोस्टन चेज (02) भी सस्ते में ही पवेलियन चलते बने

यह भी पढ़ें- 'ब्रेविस और मिलर की साझेदारी ने हमें मैच में बनाए रखा', अफ्रीकी टीम को कैसी मिली जीत? मारक्रम ने बताया


 

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, South Africa, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com