विज्ञापन

'हमारी बल्लेबाजी ने अंतर ला दिया', मैच का वो पल जहां से बाजी मार ले गई अफ्रीकी टीम, एडन मारक्रम ने बताया

Aiden Markram Statement After Win Against India: भारत के खिलाफ जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने कहा उन्होंने शुरुआत में और डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी ने अंतर ला दिया.

'हमारी बल्लेबाजी ने अंतर ला दिया', मैच का वो पल जहां से बाजी मार ले गई अफ्रीकी टीम, एडन मारक्रम ने बताया
Aiden Markram
  • दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने भारत के खिलाफ मैच में टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की.
  • मारक्रम ने बताया कि पिच पहले से अलग थी, लेकिन टीम ने जल्दी अनुकूलन कर अपनी रणनीति बदली.
  • गेंदबाजों के प्रदर्शन से कप्तान काफी संतुष्ट दिखे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Aiden Markram Statement After Win Against India: भारत के खिलाफ जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने कहा, 'हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. विकेट पहले खेले गए मैचों से अलग नजर आ रही थी. मगर लड़कों ने जल्दी ही इसे भांप लिया और अपनी योजनाओं के मुताबिक ढल गए. गेंदबाजों के लिए काफी खुश हूं. टूर्नामेंट का आगाज कठिन हुआ था. मगर आज रात वह शानदार रहे. ब्रेविस और मिलर की साझेदारी ने हमें मैच में बनाए रखा. पिच थोड़ी स्पॉन्जी लग रही थी. हमने गैप में खेलने और तेजी से विकेट के बीच दौड़ते हुए रन बनाने पर ध्यान दिया. उन्होंने शुरुआत में और डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी ने अंतर ला दिया.'

एनगिडी के प्रदर्शन पर मारक्रम का बयान 

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी का प्रदर्शन फिर से सराहनीय रहा. टीम के लिए उन्होंने चार ओवरों में केवल 15 रन खर्च किए. हालांकि, उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी. मारक्रम ने उनकी सराहना करते हुए कहा, 'हमें लगता है कि जब भी वह गेंदबाजी करते हैं, वह हमेशा खतरनाक बने रहते हैं. वह बीच के ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं.'

दक्षिण अफ्रीका को 76 रनों के बड़े अंतर से मिली जीत

अहमदाबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवरों में 187/7 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 63 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस 29 गेंद में 45, जबकि छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ट्रिस्टन स्टब्स 24 गेंद में नाबाद 44 रन बनाने में कामयाब रहे. 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम 18.5 ओवरों में 111 रनों पर ढेर हो गई. छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए केवल शिवम दुबे ही कुछ देर तक विपक्षी गेंदबाजों का सामना कर पाए. उन्होंने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंद में सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली. बाकी के अन्य बल्लेबाज हमेशा अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए. 

यह भी पढ़ें- 'मैच पावरप्ले में जीता नहीं जाता, लेकिन हारा जरूर जा सकता है', हारकर टूट गए कैप्टन सूर्यकुमार यादव?
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com