विज्ञापन

9/11 की फोटो के साथ Flydubai विमान हाईजैक की कोशिश को अलकायदा ने सराहा, जानें 'अल बयान' में क्या लिखा

30 सितंबर को दुबई से इजरायल जा रही Flydubai फ्लाइट की हाईजैक की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा की यमन शाखा AQAP के मुखपत्र अल-बयान ने संपादकीय लिखकर तारीफ की है.

9/11 की फोटो के साथ Flydubai विमान हाईजैक की कोशिश को अलकायदा ने सराहा, जानें 'अल बयान' में क्या लिखा
Flydubai फ्लाइट में इंडियन पायलट पर ओमानी को-पायलट ने हमला कर दिया था. (File Photo)
  • दुबई से इजरायल जाने वाली फ्लाईदुबई फ्लाइट पर 30 सितंबर को हमले और हाईजैक की घटना हुई थी.
  • नाकाम कोशिश पर आतंकी संगठन अल-कायदा ने बयान जारी किया है.
  • संगठन के अनौपचारिक मुखपत्र अल-बयान में इस कोशिश की तारीफ की गई है.

दुबई से इजरायल जाने वाली Flydubai फ्लाइट पर 30 सितंबर को हुई घटना को लेकर आतंकी संगठन अल-कायदा ने बयान जारी किया है. संगठन के मुखपत्र 'अल-बयान' में विमान हाईजैक की नाकाम कोशिश की तारीफ की है. अल-कायदा की यमन स्थित शाखा AQAP के अनौपचारिक मुखपत्र ‘अल बयान' ने फ्लाईदुबई विमान की नाकाम हाईजैकिंग पर संपादकीय लिखा है. साप्ताहिक पत्रिका ने संपादकीय का टाइटल 'Between September 11 and September 30' दिया गया है. अल-बयान ने हाईजैकिंग की जिम्मेदारी सीधे तौर पर नहीं ली, लेकिन ओमानी को-पायलट की कोशिश को इशारों-इशारों में समर्थन दिया है.

पत्रिका ने 9/11 हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकराए विमान और फ्लाईदुबई विमान की तस्वीरें साथ-साथ पब्लिश की हैं. अल-बयान ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट को 'जायनिस्ट-यूएई विमान' बताते हुए दावा किया कि विमान सऊदी अरब में उतरा.

पत्रिका के मुताबिक, अगर हाईजैकिंग सफल होती तो क्षेत्र में शक्ति संतुलन बदल सकता था. अल बयान ने यह भी कहा है कि अमेरिका और इजरायल को गैर-मुस्लिम लोग भी निशाना बना सकते हैं और ऐसा हमला मुसलमानों के फायदे में होगा.

फ्लाइट FZ1073 में क्या हुआ था?

Flightradar24 के मुताबिक, बुधवार सुबह 7:05 बजे फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुई और 34 हजार फीट (10,000 मीटर से ज्यादा) की ऊंचाई पर पहुंची. दो घंटे से कुछ ज्यादा वक्त बाद, यह अचानक नीचे आने लगी. पहले तेजी से नीचे की तरफ आई, फिर ऊपर उठी और फिर दोबारा नीचे आने लगी.

फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि प्लेन करीब दो मिनट में 17 हजार फीट से ज्यादा नीचे आया और फिर ऊपर उठकर दोबारा नीचे आया. इस बीच, कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी. को-पायलट ने प्लेन के भारतीय कैप्टन, स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया था.

बाद में मच्छार ने बताया कि जब प्लेन नीचे आ रहा था, तो उन्होंने खुद को कॉकपिट के फर्श पर बुरी तरह घायल हालत में पाया.

यह भी पढ़ें | इजरायल की आजादी के दिन कैप्टन स्मित मच्छार के हाथों में होगी मशाल, नेतन्याहू ने भारतीय पायलट को दिया ये ऑफर

यात्री और क्रू मेंबर केबिन में घुसे और को-पायलट को कब्जे में किया. आखिरकार फ्लाइट करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थिर हो गया. इसके बाद इसके ट्रांसपोंडर को कोड 7500 पर सेट कर दिया गया, जो गैर-कानूनी दखल का संकेत था.

फ्लाइट में मौजूद दो रिजर्व पायलटों ने जेट का कंट्रोल संभाला और उसे उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक में उतारा गया. विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे सुरक्षित रूप से उतर गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flydubai Attack, Al Qaida, Yemen, Israel, Al Qaeda 9/11 Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com