विज्ञापन
This Article is From May 07, 2018

IPL 2018: राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ जीत के बाद यह बोले किंग्‍स इलेवन के कप्‍तान आर. अश्विन...

आईपीएल 2018 में रविवार को खेले गए मैच में रविचंद्रन अश्विन की किंग्‍स इलेवन पंजाब ने अजिंक्‍य रहाणे की राजस्‍थान रॉयल्‍स पर 6 विकेट की जीत हासिल की.

IPL 2018: राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ जीत के बाद यह बोले किंग्‍स इलेवन के कप्‍तान आर. अश्विन...
रविचंद्रन अश्विन ने कहा, यह मैच हमारे लिए कठिन परीक्षा की तरह था (फाइल फोटो)
  • अश्विन बोले, यह मैच हमारे लिए परीक्षा की तरह था
  • बीते दो हफ्ते में हमने एक भी अंक हासिल नहीं किया था
  • हमारे एक बल्‍लेबाज ने पारी को अंत तक संभाला
इंदौर: आईपीएल 2018 में रविवार को खेले गए मैच में रविचंद्रन अश्विन की किंग्‍स इलेवन पंजाब ने अजिंक्‍य रहाणे की राजस्‍थान रॉयल्‍स पर 6 विकेट की जीत हासिल की. इंदौर के होल्‍कर क्रिकेट स्‍टेडियम में हुए इस मैच में मैच में किंग्‍स इलेवन की ओर से ओपनर लोकेश राहुल ने नाबाद 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस जीत के बाद किंग्‍स इलेवन अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. मैच के परिणाम के बाद किंग्स इलेवन के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मैच में मिली जीत उन टीम की कठिन परीक्षा थी.अश्विन ने मैच के बाद कहा, "हम काफी समय से अच्छा नहीं खेल रहे थे. पिछले दो सप्ताह में हमने एक भी अंक हासिल नहीं किया था. ऐसे में हम निराश थे. शुक्र है कि अब हमारे पास अंक हैं. यह जीत हमारे लिए परीक्षा की तरह थी.' किंग्‍स इलेवन के कप्‍तान ने कहा, "हमारे बल्लेबाजों में से एक ने अंत तक पारी को संभाला और इससे मैं काफी खुश हूं. हमें अधिकतर मैचों में जीत गेंदबाजों की वजह से मिली है और यह अच्छी बात है. हम जानते हैं कि टीम का एक विभाग अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. सबसे खास बात यह है कि टीम में हमारे अधिकतर भारतीय बल्लेबाजों के पास अधिक अनुभव नहीं है और वे बेहतर हो जाएंगे."

वीडियो: रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता को हराया

इस मैच में पंजाब के बल्‍लेबाजों ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस मैच में पंजाब के बल्लेबाजों ने राजस्थान की ओर से दिए गए 153 रनों के लक्ष्य को बखूबी हासिल किया. लोकेश राहुल (नाबाद 84) ने सबसे अधिक रन बनाए. उनके अलावा  करुण नायर (33) और मार्कस स्टोइनिस (23) ने भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया. (इनपुट: आईएएनएस)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL 2018, Ravichandran Ashwin, KXIP Vs RR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com