पहले टेस्ट में वर्नोन फिलेंडर ने शानदार गेंदबाजी की थी (फाइल फोटो)
- कहा, हम सीरीज के तीनों मैच जीतना चाहते हैं
- हमारे लिए कोई भी मैच औपचारिक नहीं होता
- केशव महाराज को टीम का महत्वपूर्ण सदस्य बताया
जोहानिसबर्ग:
तीसरे टेस्ट के पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने विराट कोहली की टीम इंडिया के लिए चेतावनी जारी कर दी है. सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. इसके बावजूद भारतीय टीम को आगाह करते हुए फिलेंडर ने कहा कि उनकी टीम बुधवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी और वह सीरीज में क्लीन स्वीप के लिए तैयार है. फिलेंडर ने कहा कि उनकी टीम को 3-0 से कम स्वीकार नहीं है. उन्होंने कहा, ‘यह हमारे लिये क्रिकेट का एक अन्य मैच जैसा है लेकिन हम जो भी मैच खेलते हैं उसे जीतना चाहते हैं. इसलिए यह मायने नहीं रखता कि हम टेस्ट श्रृंखला पहले ही जीत चुके हैं. हम सभी तीनों मैच जीतना चाहते हैं.’ दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘हम तैयारियों पर पूरा जोर दे रहे हैं तथा आज और कल अच्छी तरह से तैयारी करना चाहते हैं. हम यह टेस्ट मैच भी जीतना चाहते हैं.’फिलेंडर ने कहा, ‘हमारे लिए औपचारिकता जैसा कोई मैच नहीं है. हम इस मैच के लिये भी पूरी तरह से तैयार होना चाहते हैं. हम फिर से टेस्ट में नंबर एक बनना चाहते हैं और इसलिए प्रत्येक टेस्ट मैच जीतना चाहते हैं. जब हम खेलते हैं तो हमारे लिये कोई मैच औपचारिक नहीं होता.’गौरतलब है कि वांडरर्स के विकेट में काफी घास होने की संभावना है. माना जा रहा है कि यह सेंचुरियन की पिच के मुकाबले न केवल तेज होगी बल्कि इसमें उछाल भी ज्यादा होगा.फिलेंडर ने कहा, ‘मैंने अभी तक पिच नहीं देखी है लेकिन वांडरर्स में आम तौर पर तेजी और उछाल मिलती है. अलग अलग तरह की पिचों पर हमारी भूमिका बदल जाती है. मैं टीम में अपनी भूमिका को समझकर ही खेलता हूं. पिछले मैच में मुझे एक छोर से कसी हुई गेंदबाजी करनी थी. मैंने अभी यहां पिच नहीं देखी है लेकिन यहां की परिस्थितियों के हिसाब से मेरी भूमिका बदल भी सकती है.’
वीडियो: पुजारा बोले, धोनी और विराट में जीत की भूख है कॉमन
दक्षिण अफ्रीका के एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरने पर चर्चा चल रही है लेकिन फिलेंडर ने कहा कि स्पिनर केशव महाराज को बाहर रखकर सभी तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की संभावना कम है. उन्होंने कहा, ‘अतिरिक्त बल्लेबाज को उतारने से चीजें नहीं बदलेंगी जबकि मैं सातवें या आठवें नंबर पर खेलूंगा. मैं तब भी बल्ले और गेंद से योगदान दूंगा और एक खिलाड़ी के रूप में इससे मुझमें खास अंतर पैदा नहीं होगा. मैं खुद को आलराउंडर मानता हूं. बाकी चीजें चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन पर निर्भर करती हैं.’उन्होंने कहा, ‘केशव महाराज ने हमारे लिये अहम भूमिका निभाई है. न सिर्फ इस सीरीज में बल्कि इससे पहले भी. वह कसी हुई गेंदबाजी करता है और गलतियां नहीं करता. वह हमारे लिए स्ट्राइक गेंदबाज है. वह अहम मौकों पर महत्वपूर्ण विकेट लेता है.’ (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
India Vs South Africa, Vernon Philander, Team India