Wicket taking celebration: क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाज अपनी अलग तरह के सेलिब्रेशन के लिए जाने जाते हैं. चाहे वो इमरान ताहिर का विकेट लेकर 'रेस' लगाना हो या फिर वेस्टइंडीज के गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल का विकेट लेने के बाद 'मिलिट्री स्टाइल सैल्यूट' कर बल्लेबाज को विदा करने का, गेंदबाजों को अलग-अलग सेलिब्रेशन ने फैन्स को भी झूमने का मौका दिया है. बता दें कि हर दशक में एक ऐसे गेंदबाज आता है जो अपनी सेलिब्रेशन से फैन्स का दिल जीतने में सफल रहते हैं. रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हुए शोएब अख्तर का 'हवा में उड़ने' वाले जश्न ने तो हर किसी को दीवाना बना दिया था. यानि गेंदबाजों का जश्न भी फैन्स को मैच के दौरान रोमांचित करने का काम करता है.
लेकिन कभी कभी गेंदबाज जश्न (Video of Wicket Celebration Style Of Bowler) मनानें के क्रम में अपनी मर्यादा भूल जाते हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें गेंदबाज विकेट लेने के बाद कुछ ऐसी हरकत करता है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.
This wicket taking celebration pic.twitter.com/mKjopV2own
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) August 17, 2022
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो में गेंदबाज बल्लेबाज को आउट करने के बाद कुत्ते की तरह रिएक्ट करता है और स्टंप पर जाकर पिशाब करने की नकल करना लगता है. गेंदबाज के इस तरह के सेलिब्रेशन को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. वहीं, नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज भी गेंदबाज के द्वारा किए गए ऐसे व्यवहार को देखकर दंग रह जाता है.
सोशल मीडिया पर फैन्स इसपर कमेंट कर रहे हैं.
That's not funny, that's just pure disrespect.
— Hanisha Arora (@Hanisharoraa) August 17, 2022
Hilarious
— Margerita. (@SoubanMuhammad) August 17, 2022
He is disrespecting the game!
— Mohammed Mujahid Pasha محمد مجاہد پاشاہ (@Mujahidsrk) August 17, 2022
फैन्स गेंदबाज के ऐसे सेलिब्रेशन की निंदा करते हुए नजर आ रहे हैं. लोगों का मानना है कि चाहे वो लोकल क्रिकेट हो या फिर इंटरनेशनल क्रिकेट, खिलाड़ियों को क्रिकेट की रिस्पेक्ट करनी चाहिए. इस तरह का हरकत देखना यकीनन निराश करता है.
*जीत के बाद बाबर आजम की इंग्लिश का बना जमकर मजाक, सोशल मीडिया बोला-सर्फराज भी आपसे बेहतर, video
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं