IPL 2023 Sourav Ganguly Virat Kohli: आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RCB) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया. इसके बाद फैन्स को कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसका इंतजार भारतीय फैन्स कर रहे थे. दरअसल, मैच के बाद कोहली (kohli) और गांगुली (Sourav Ganguly) को एक साथ देखा गया. यह एक ऐसा नजारा थे जिसे देखकर फैन्स गदगद नजर आए. दरअसल, आईपीएल के पहले राउंड में जब दिल्ली और बांगलोर का मैच हुआ था तो ऐसी तस्वीर सामने आई थी जिसमें गांगुल और कोहली ने एक दूसरे के साथ हाथ नहीं मिलाया था, दोनों ने एक दूसरे को नजरअंदाज किया था. लेकिन इस बार दोनों एक साथ दिखे यही नहीं, मैच के बाद परंपरा के मुताबिक जब कभी टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ हाथ मिला रहे थे तो कोहली और गांगुली ने भी ऐसा किया.
Handshake between Virat Kohli and Sourav Ganguly. pic.twitter.com/j0LGdxxP6A
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 6, 2023
Virat Kohli and Sourav Ganguly shaking hands!! ❤️ pic.twitter.com/cmnMSxVdJx
— S. (@Sobuujj) May 6, 2023
यही नहीं गांगुली ने कोहली के कंधे पर हाथ रखकर थोड़ी देर बात भी की. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें कि पिछले मैच में गंभीर और कोहली के बीच हुई लड़ाई ने खेल भावना के स्तर को गिराकर रख दिया था. लेकिन अब कोहली और गांगुली ने पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने का काम किया है, जो फैन्स का दिल जीत रहा है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
एक्शन का रिएक्शन ऐसा होना चाहिए. यही लीजेंड की पहचान होती है. happy for Sourav Ganguly....#IPL2O23 #SouravGanguly #DelhiCapitals #ViratKohli pic.twitter.com/gf8KWsngLY
— Shivam शिवम (@shivamsport) May 6, 2023
This is the moment all cricket fans are waiting for. Virat Kohli and Sourav Ganguly shook hands & hugged each other! ❤️#DCvRCB pic.twitter.com/ztlLXnnOF7
— Sexy Cricket Shots (@sexycricketshot) May 6, 2023
Attitude 🤌🏻 Not all the men are same...
— $®!K@^+H (@Dszsrikanth) May 6, 2023
Ganguly with Virat Kohli 🔥#DCvsRCB #DCvRCB pic.twitter.com/vDFYn6paQr
दिल्ली और आरसीबी (RCB) के बीच मैच की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट के तूफानी अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के एकतरफा मुकाबले में शनिवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को सात विकेट से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार रखी.
आरसीबी के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने सॉल्ट की 45 गेंद में छह छक्कों और आठ चौकों से 87 रन की पारी के अलावा कप्तान डेविड वार्नर (22) के साथ उनकी पहले विकेट की 60, मिशेल मार्श (26) के साथ दूसरे विकेट की 59 और रिली रोसेयु (22 गेंद में नाबाद 35, तीन छक्के, एक चौका) के साथ तीसरे विकेट की 52 रन की साझेदारी से 20 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की.
--- ये भी पढ़ें ---
* "मुझ पर लगा जुर्माना उचित नहीं', रिपोर्ट के अनुसार विराट ने झड़प की जानकारी बीसीसीआई को दी
* DC vs RCB: कोहली ने बनाया "विराट रिकॉर्ड", बचपन के दोस्त से चल रही है टक्कर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं