- रूट और ओली पोप ने दूसरे टेस्ट में जमाया शतक
- रूट और ओली पोप के पिता की खुशी देखने लायक थी
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
ENG vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जहां जो रूट (Joe Root) ने अपने टेस्ट करियर का 27वां शतक जड़ा तो वहीं दूसरी ओर ओली पोप (Ollie Pope) ने भी कमाल करते हुए 145 रन की पारी खेली. ओली का यह इंग्लैंड की धरती पर पर पहला शतक है तो वहीं टेस्ट में यह उनके करियर का दूसरा शतक है. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 187 रन की पार्टनरशिप की. बता दें कि दोनों के शतक जमाने के साथ रूट और पोप के पिता भी मैच देख रहे थे. 'कप्तान' पंत के इस फैसले पर भड़के पूर्व भारतीय कप्तान, बोले- 'यह समझ नहीं आया..'
ऐसे में जब दोनों बल्लेबाज अपना-अपना शतक जमाने में सफल रहे तो दोनों के पिता ने भी दर्शक दीर्घा (fathers of Ollie Pope and Joe Root) में एक दूसरे को गले से लगाया. इंग्लैंड बार्मी आर्मी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि लगातार दूसरे टेस्ट में जो रूट ने शतक जमाया है. रूट का यह टेस्ट में 27वां शतक है और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने शतक जमाने के मामले में स्टीव स्मिथ और विराट कोहली की बराबरी कर ली है. कोहली और स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में 27-27 शतक लगाए हैं.
भुवनेश्वर कुमार की 'मिस्ट्री गेंद' को खेलने के लिए बल्लेबाज ने मारा पोज और हो गया ऐसा हाल- Video
जो रूट जहां 163 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं दूसरी ओर ओली पोप 145 रन बनाकर आउट हुए. पोप ने अपनी पारी में 239 गेंद का सामना किया जिसमें 13 चौके और 3 छक्के जमाने में सफल रहे. दूसरी ओर पूर्व कप्तान रूट इस समय 163 रन पर नाबाद हैं. अपनी पारी में उन्होंने 200 गेंद का सामना कर लिया है.
Beautiful moment from today
— England's Barmy Army (@TheBarmyArmy) June 12, 2022
The fathers of Ollie Pope and Joe Root embrace as both their sons reach for #ENGvNZ pic.twitter.com/r2j13MKyjh
रूट ने अभी तक अपनी पारी के दौरान 25 चौके जड़ दिए हैं. रूट और पोप की पारी के दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी में अबतक 5 विकेट पर 473 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 553 का स्कोर बनाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं