- दूसरे टी-20 में भारत को मिली हार
- सीरीज में साउथ अफ्रीका 2-0 से आगे
- भारत का हर एक दांव हो रहा विफल
India vs South Africa, 2nd T20I: दूसरे टी-20 में भारत को 4 विकेट से हरा दिया. भारत की ओर से सिर्फ श्रेयस अय्यर 35 गेंद पर 40 और दिनेश कार्तिक 21 गेंद पर 30 रन की पारी खेल पाए. दोनों की पारी के दम पर ही भारत ने पहले खेलते हुए किसी तरह से 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए थे. जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने 18.2 ओवर्स में 6 विकेट पर 149 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. बता दें कि दूसरे टी-20 में भारतीय कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कार्तिक (Dinesh Karthik) से पहले अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के लिए भेजा था. जिसको लेकर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) भड़क गए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि, 'कार्तिक को "फिनिशर" बताया जा रहा है जो सही लेकिन जब भारत के शुरुआती विकेट खो जाए और उन्हें स्लोग ओवर के लिए रिजर्व रखना, मुझे लगता है कि यह गलत फैसला है. यदि ऐसे समय में कार्तिक क्रीज पर आएंगे तो उन्हें पिच का मिजाज समझने का मौका मिलेगा और हो सकता है कि उनके बल्ले से बड़ी पारी भी निकले.'
गावस्कर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, "कभी-कभी 'फिनिशर' जैसे लेबल होते हैं. और जब आप फिनिशर के बारे में बात करते हैं तो आपको लगता है कि वह 15 वें ओवर के बाद ही बल्लेबाजी करने आएंगे. वह 12 वें या 13 वें ओवर के दौरान बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सकते हैं. हमने आईपीएल में ऐसा होते देखा है. कई टीमों ने अपने पावर हिटर बल्लेबाजों को स्लॉग ओवरों के लिए डिजर्व रखा था. गावस्कर ने कहा कि, यदि आप इन बल्लेबाजों को पहले भेजेंगे तो भी कोई बुराई नहीं है. उनके पास मैच को बनाने का हुनर है, उनके लिए ऐसा जरूरी नहीं है कि वो आते के साथ छक्के-और चौके जमाए.'
निकोलस पूरन की फिरकी पर PAK बल्लेबाज नाचे, देखकर डेल स्टेन भी चौंके, ऐसे किया रिएक्ट- Video
पूर्व कप्तान ने कहा कि, 'यदि वो पहले क्रीज पर आएंगे तो उनके पास पिच को समझने का मौका होगा. इसके बाद स्लॉग ओवर का समय आएगा तो वो पिच के अनुसार बडे़ से बड़े शॉट मार पाएंगे.'
गावस्कर के अलावा साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भी कार्तिक को पहले न भेजने पर रिएक्ट किया औऱ कहा कि, 'मैं यह रणनीति नहीं समझ पाया'. उन्होंने सीधे तौर पर कहा, 'मुझे समझ नहीं आया, जब कार्तिक भारत के सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में से एक हैं. देखिए उन्होंने भारत के लिए कितने मैच खेले . आईपीएल की बात नहीं. अक्षर पटेल उनसे आगे कैसे आ सकते हैं. यह फैसला चौंकाने वाला है.'
भुवनेश्वर कुमार की 'मिस्ट्री गेंद' को खेलने के लिए बल्लेबाज ने मारा पोज और हो गया ऐसा हाल- Video
बता दें कि दूसरे टी-20 में अक्षर केवल 10 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन बाद में कार्तिक ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 148 रन पर ले गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं