- हारिस रऊफ ने लिया चौंकाने वाला कैच
- फिंच ने माथा पीट लिया
- लड्डू गेंद पर फिंच ने खेली थी हवाई शॉट
BBL 2021-22: क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाज के साथ कभी-कभी कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर उस बल्लेबाज के होश उड़ जाते हैं. ऐसा ही कुछ बिग बैश लीग 2021-22 के 33वें मैच में हुआ, जब बल्लेबाज एरोन फिंच को अपना माथा पीटना पड़ा. दरअसल उस मैच में भले ही मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने मेलबर्न स्टार्स को 5 विकेट से हरा दिया था लेकिन मैच के दौरान मेलबर्न स्टार्स के खिलाड़़ी हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने एक चौंकाने वाला कैच लपक कर हर किसी को हैरान कर दिया. रऊफ ने मैच में छक्के के लिए जा रही गेंद को कैच करके बल्लेबाज के होश उड़ा दिए.
'उस शॉट के लिए कोई बहाना नहीं', गावस्कर ने ऋषभ पंत की जमकर लगाई क्लास
हुआ ये कि स्टार्स की पारी के 12वें ओवर में गेंदबाज टॉम ओ कोनेल ने फिंच को फुल टॉस गेंद फेंकी, जिसपर बल्लेबाज ने हवाई शॉट मारा, शॉट देखकर ऐसा लगा मानों छक्के के लिए जा रही है. लेकिन तभी वहां फील्डिंग कर रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ ने उछलकर दोनों हाथों से लपक लिया लेकिन कैच लेते ही उनका संतुलन बिगड़ा और उनका पांव बाउंड्री की रस्सी से टकराने वाला था, तभी रऊफ ने चालाकी दिखाते हुए गेंद को हाथ से छोड़ दिया. जिसके बाद फिर वो गेंद को बाउंड्री के अंदर जाकर दूसरे प्रयास में लेने में सफल रहे. इस तरह से रऊफ ने एक असंभव सा कैच लेकर फैन्स ही नहीं बल्कि बल्लेबाज फिंच को हैरान कर दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Rauf walks the tightrope on the boundary!!
— KFC Big Bash League (@BBL) January 3, 2022
Was there rope involved? We're taking another look... #BBL11 pic.twitter.com/D1eeTG1vo3
बांग्लादेश की न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत से बदला WTC प्वाइंट्स टेबल का समीकरण, देखें टॉप 5 टीमें
इस मैच की बात करें तो फिंच ने 40 गेंद का सामना करते हुए 50 रन की आतिशी पारी खेली थी. वहीं,. केन रिचर्डसन ने 3 विकेट लेकर मेलबर्न रेनेगेड्स की जीत में अहम भूमिका निभाई. बता दें कि बीबीएल के इस सीजन में रऊफ ने जहां बेहतरीन फील्डिंग से फैन्स का दिल जीता है तो वहीं अपनी गेंदबाजी से भी कहर बरपाने में सफल रहे हैं.
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं