- सुनील गावस्कर को आया गुस्सा
- 'ऋषभ पंत को जिम्मेदारी समझनी चाहिए'
- कॉमेंट्री के दौरान बोले दिग्गज सुनील गावस्कर
दिन के शुरुआत में अच्छी बढ़त लेने के बाद भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर जोहान्सबर्ग (Johannesburg) में बिखरती हुई नजर आई. लंच के बाद क्रीज पर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और हनुमा विहारी (Hanuma Vihari)बल्लेबाजी के लिए आए हैं. भारत के लिए आखिरी उम्मीद ये दोनों ही बल्लेबाज ही है. चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम एकदम से बिखर गया. खासकर ऋषभ पंत ने जिस तरीके से अपना विकेट खाया सुनील गावस्कर इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया.
यह पढ़ें- शार्दुल ठाकुर को क्यों कहा जा रहा है 'LOARD', VIDEO में उन्होंने खुद बताया
रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भारत की दूसरी पारी में 58 रनों का योगदान दिया और कैच आउट हुए जबकि पुजारा को रबाडा के इन-कटर ने 53 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. भारत का स्कोर 163/4 के दबाव में था और सभी की निगाहें हनुमा विहारी और ऋषभ पंत की जोड़ी पर 200 रन से आगे की बढ़त लेने पर थी, लेकिन ऋषभ पंत दबाव को बहुत ज्यादा देर झेल नहीं पाए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऋषभ पंत ( Rishabh Pant) रबाड़ा के सामने अपना धर्य खो बैठे. पंत को क्रीज पर आए हुए दो ही गेंद हुई थी और आगे निकलकर उन्होंने रबाड़ा पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए सीधे विकेटकीपर के हाथों में जा पहुंची. ऐसे समय में ऋषभ पंत का आउट होने बेहद ही निराश करने वाला था. तीन गेंद खेलने के बाद पंत शून्य के स्कोर आउट हो गए. वैसे ऋषभ पंत अक्सर अपनी ताबड़तोड़ स्टाइस से टीम इंडिया के लिए अच्छे रन बनाते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं कर पाए.
भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस तरह का गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलने के लिए पंत पर जमकर निशाना साधा. "उस शॉट के लिए कोई बहाना नहीं. उन्होंने कहा नेचुरल खेल कुछ नहीं, कुछ जिम्मेदारी की भावना होनी चाहिए. गावस्कर ने कहा कि रहाणे जैसे लोगों ने भी शॉट खेले हैं, पुजारा जैसे लोगों ने इसे अपने शरीर पर ले लिया है, इसलिए आपको लड़ना चाहिए था.
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं