कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को आखिरकर बड़ी मिन्नतों के बाद विराट कोहली से बल्ला हासिल करने में कामयाबी मिली है. इससे पहले रिंकू सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कोहली से उनका बल्ला मांगते नजर आए थे. इस दौरान कोहली ने रिंकू से उन्हें पहले दिए बल्ले को लेकर सवाल पूछा था, जिस पर रिंकू ने बताया था कि उनका बैट टूट गया, इसके बाद आरसीबी के दिग्गज ने रिंकू को बहुत विनती करने के बावजूद दूसरा बल्ला नहीं देने का फैसला किया. रिंकू सिंह ने स्पिनर के खिलाफ खेलते हुए कोहली द्वारा मिले बल्ले को तोड़ दिया था. रिंकू ने एक वीडियो में इसका खुलासा किया था. कोलकाता और बेंगलुरु के बीच दूसरे चरण के मैच से पहले यह वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में रिंकू कोहली से कहते हुए नजर आ रहे थे कि वह वो अगला बैट नहीं तोंड़ेगे.
“Virat bhai ne ek bat diya thha… jo bat diya thha, woh mere se toot gaya” 😂 pic.twitter.com/qoJWWs2fik
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 21, 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें रिंकू सिंह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि बैट मिल गया. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 21 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में हुए आईपीएल 2024 के अपने दूसरे चरण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मामूली अंतर से हरा दिया. हालांकि, बेंगलुरु ने गुरुवार को अपनी लगातार छह हार का सिलसिला तोड़ा और टीम ने हैदराबाद को 35 रनों से हरा दिया.
Mil gaya bat Rinku ko! Virat bhai Thank you 💜😅 pic.twitter.com/ul6vmIUH4r
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 25, 2024
बात अगर मैच की करें तो बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए. इसके जवाब में हैदराबाद 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाने में सफल हो पाई. यह बेंगलुरु की सीजन की दूसरी जीत है. बेंगलुरु के 9 मैचों में 2 जीत और सात हार के साथ 4 अंक हैं और टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के सात मैचों में 5 जीत और दो हार के साथ 10 अंक हैं और टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है.
यह भी पढ़ें: Virat Kohli: "इसी पाइंट पर क्यों पावर खो देते हैं कोहली", अर्द्धशतक बनाने के बावजूद फैंस ने विराट को घेरा
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "केवल विराट रन बना रहे..." फाफ डु प्लेसिस ने RCB की जीत के बाद कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं