पहला टेस्ट मैच में जब 15 ओवर का खेल बचा था तो कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट मैच को ड्रा पर खत्म करने का फैसला किया. मैच के बाद इस बारे में गिल ने बात की और कहा कि वो जानते थे कि मैच का कुछ नहीं होना है और अगला टेस्ट मैच केवल 3 दिन के बाद है. ऐसे में मैं अपने तेज गेंदबाजों को ज्यादा थकाना नहीं चाहता था. अब गिल के इस बयान के बाद पूर्व क्रिकेटर अपनी-अपनी राय देने लगे हैं. कई दिग्गजों का मानना है कि अगर तेज गेंदबाज थक जाएं तो भारत को टेस्ट मैच कौन जिताएगा. इस सवाल को लेकर बहस तेज हो गई है.
भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर गौतम गंभीर को सलाह दी है. जाफर ने माना है कि भारत के पास कुंबले, हरभजन और अश्विन जैसे मैच विनर स्पिनर नहीं हैं जिसकी खली टीम इंडिया को खल रही है. जाफर ने माना है कि कुलदीप यादव को इलेवन में शामिल करने का समय आ गया है.
जाफर ने एक्स पर लिखा, " भारत को एक ऐसे असली आक्रामक स्पिनर की कमी खली, जो चौथे और पांचवें दिन साझेदारियां तोड़कर और मौके बनाकर मैच पर असर डाल सके. ठीक वैसे ही, जैसा कुंबले, भज्जी और अश्विन ने किया था. मेरी राय में, कुलदीप या सुथार ऐसे विकल्प हो सकते हैं. भारत को एक ऐसा स्पिनर खिलाने की जरूरत है जो विकेट निकाल सके, खासकर विदेशी पिचों पर, और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पिच पर कितनी घास है. जाफर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच चर्चा बटोर रहा है.
India missed a genuine attacking spinner today, someone who could have made an impact on Days 4 and 5 by breaking partnerships and creating opportunities, like Kumble, Bhajji and Ashwin did. In my opinion, Kuldeep or Suthar could be that option. India need to play a genuine wicket taking spinner, especially in overseas conditions, irrespective of how much grass there is on the pitch. #TeamIndia #INDvNZ #TestCricket
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) November 23, 2026
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे टेस्ट में कुलदीर यादव को मौका मिलता है या नहीं, क्योंकि क्राइस्टचर्च की पिच भी तेज गेंदबाजों को मदद देती है. भारतीय टीम के लिए दूसरा टेस्ट मैच हर हाल में जीतना जरूरी है.
यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ, अश्विन ने गौतम गंभीर को भेजा संदेश, बोले- कहां गई जीत की भूख
यह भी पढ़ें | सहवाग-लैथम की ओपनिंग जोड़ी, द्रविड़ नंबर-3, अश्विन-पुजारा ने चुनी IND-NZ की बेस्ट टेस्ट XI
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं