विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2020

IPL में गेंदबाजी कोच रहे वसीम अकरम बोले- इस मामले में बेहतर है पाकिस्तान सुपर लीग..देखें Video

वसीम अकरम (Wasim Akram) ने PSL को IPL से बेहतर माना है. अकरम ने कहा कि विदेशी खिलाड़ी उनके पास आकर कहते हैं कि पाकिस्तान सुपर लीग में गेंदबाजी का जो स्तर है वो आईपीएल से काफी बेहतर है.

IPL में गेंदबाजी कोच रहे वसीम अकरम बोले- इस मामले में बेहतर है पाकिस्तान सुपर लीग..देखें Video
वसीम अकरम बोले- इम मामले में आईपीएल से बेहतर है पाकिस्तान सुपर लीग
  • वसीम अकरम ने PSL को IPL से बेहतर बताया
  • वसीम अकरम आईपीएल में गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं
  • वसीम अकरम ने एक यू- ट्यूब चैनल पर इस बात का दावा किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम (Wasim Akram) ने भारतीय क्रिकेट को लेकर एक बड़ा और हैरान करने वाला बयान दे दिया है. एक यू-ट्यूब चैनल पर अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को आईपीएल (IPL) से बेहतर माना है. अकरम ने कहा कि आईपीएल की तुलना में पीएसएल में गेंदबाजी का स्तर बेहतर है. अकरम ने कहा कि पीएसएल में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी इस बात को कहते हैं. वसीम ने कहा कि विदेशी खिलाड़ी जो आईपीएल खेलते हैं वो लोग मुझे इस बात को कहते हैं. अकरम ने यू-ट्यूब चैनल पर आईपीएल (IPL) और पीएसएल (PSL) को लेकर बात की और कहा कि, मैं पिछले 5 सालों से पीएसएल का हिस्सा हूं, मेरी विदेशी खिलाड़ियों से बात होती है. जब मैं उनसे दोनों लीग के फर्क को लेकर बात करता हूं तो वो बताते हैं कि पीएसएल में आईपीएल के मुकाबले गेंदबाजी काफी बेहतरीन होती है.

पीएसएल में गेंदबाजी का स्तर बहुत शानदार है. अकरम ने आगे कहा कि आईपीएल में आप हर एक टीम में एक ऐसे गेंदबाज को पाएंगे जिसपर आप धमाकेदार बल्लेबाजी कर सकते हैं. हालांकि अकरम ने ये भी कहा कि दोनों लीग की तुलना करना अच्छा नहीं है. आईपीएल दुनिया का सबसे सफल लीग है और उसे 12 सीजन खत्म किए हैं तो वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में अभी केवल 5 सीजन ही हुए हैं. आईपीएल 12 सालों से होता आ रहा है वहां काफी पैसा है. गौरतलब है कि अकरम खुद आईपीएल (IPL) में बतौर गेंदबाजी कोच काम कर चुके हैं. अकरम काफी समय तक केकेआर टीम (KKR) के गेंदबाजी कोच रहे हैं.

यू-ट्यूब चैनल पर वसीम अकरम (Wasim Akram) ने अपने पसंद के 5 महान बल्लेबाजों की लिस्ट की भी घोषणा की जिसमें सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को पांचवें नंबर पर रखा. वसीम के अनुसार पहले नंबर पर विवियन रिचर्ड्स हैं. उन्होंने कहा कि रिचर्ड्स के पास शानदार तकनीक थी. मेरे नजर में सबसे बेहतरीन ऑलटाइम बल्लेबाज है वो विवियन रिचर्ड्स होंगे. दूसरे नंबपर अकरम ने न्यूजीलैंड के महान मार्टिन क्रो को रखा. अकरम ने कहा कि मार्टिन क्रो ने उस दौरान शानदार बल्लेबाजी की जब रिवर्स स्विंग के बारे में कोई नहीं जानता था.

1992 में मार्टिन क्रो ने जिस तरह की बल्लेबाजी की वो शानदार था. ब्रायन लारा और इंजमाम उल के बाद अकरम ने सचिन को रखा है. अकरम ने सचिन के बारे में कहा, तेंदुलकर के साथ मैं ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाया. यही कारण रहा कि मैं उनके ज्यादा परख नहीं पाया हूं. मैं एक गेंदबाज के तौर पर उनको ज्यादा परख नहीं पाया.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर ब़ड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com