Sachin Tendulkar or Brian Lara: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने एक खास सवाल का जवाब दिया है जो अब फैन्स के बीच सुर्खियां बटोर रही है. दरअसल, वसीम ने स्पोर्ट्सक्रीड़ा पर बात करते हुए सचिन तेंदुलकर (Tendulkar vs Brain Lara) और ब्रायन लारा की तुलना को लेकर अपना मत दिया है. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज से इंटरव्यू के दौरान सचिन और लारा में से किसी एक को चुनना को कहा गया जो अपने समय में बेहतर बल्लेबाज थे. इस सवाल पर वसीम ने रिएक्ट किया और लारा का नाम लिया. वसीम के अनुसार ब्रायन लारा, मास्टर ब्लास्टर सचिन से बेहतर थे. इस पर अकरम ने अपनी राय दी और कहा कि, "देखिए मैंने सचिन के खिलाफ काफी कम टेस्ट क्रिकेट खेली है. 1989 के बाद हमने भारत के साथ 1999 में टेस्ट खेला था. वहीं, इस दौरान मैंने वेस्टइंडीज के खिलाफ काफी टेस्ट क्रिकेट खेली और लारा ने हमारे खिलाफ काफी रन बनाए. इस कारण मैंने लारा का नाम लिया है. लेकिन इसमे कोई दो राय नहीं है कि तेंदुलकर ग्रेट हैं. लेकिन ज्यादा मैंने लारा के खिलाफ खेला है तो इस आधार पर मैंने ब्रायन का नाम लिया".
यह भी पढ़ें: SA vs IND: 'हैरान हूं कि इन 2 खिलाड़ियों को क्यों नहीं चुना गया', सेंचुरियन में हार के बाद भज्जी सेलेक्टरों पर भड़के
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं. इसी शो में वसीम ने कोहली को बाबर आजम (kohli vs Babar Azam) से बेहतर बताया है और कहा कि, "बाबर वर्तमान में अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं वो मॉडर्न डे ग्रेट हैं लेकिन कोहली का नाम क्रिकेट के पन्नों पर सुनहरों अक्षरों में लिखा गया है. विराट महान बल्लेबाज है इसमें कोई शक नहीं है". इसके अलावा वसीम ने शोएब अख्तर और वकार यूनिस में कौन बेहतर गेंदबाज था. इसका भी जवाब दिया और वसीम ने सीधे तौर पर वकार यूनिस को अख्तर ने बेहतर माना है.
वसीम ने कहा कि "यकीनन अख्तर के पास काफी स्पीड थी. मैंने उसे तेज गेंद करते हुए देखा है, जब वो गेंदबाजी करता था तो बल्लेबाज सहमें से रहते थे. लेकिन बेहतर गेंदबाज की बात करें तो यकीनन वकार यूनिस है. वकार के पास स्विंग गेंद थी, सही लाइन और लेंथ थी. इसलिए मेरा जवाब वकार यूनिस होगा".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं