Wahab Riaz Unhappy As Babar Azam Turns Down Request During Practice: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का एक वीडियो साझा किया है. जिसमें टीम के मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज, बाबर आजम से बल्लेबाजी नहीं मिलने पर नाराज नजर आ रहे हैं. दरअसल, पीसीबी ने मौजूदा खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के बीच एक प्रतियोगिता रखी थी. इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को 3-3 बॉल खेलने के लिए दिए गए थे. इस दौरान यह देखा गया कि किसने सबसे लंबा छकाया.
जब दोनों गुटों के बीच प्रतियोगिता चल रही थी और बाबर आजम क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए आए तभी वहाब रियाज ने भी खुद को आजमाने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा मैं जरा चेक करूं बाबर... वह ज्यों ही आगे बढ़े तबतक बीच में टीम के मुख्य कोच अजहर महमूद आ गए. उन्होंने रियाज को रोकते हुए कहा नहीं नहीं मैनेजमेंट को बिल्कुल चांस नहीं लेना है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
𝐓𝐡𝐞 𝐩𝐥𝐚𝐲𝐞𝐫𝐬 𝐠𝐨 𝐁𝐈𝐆 💥
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) April 25, 2024
Check out the 6️⃣-hitting competition with Pakistan's T20I squad and support staff 💪#PAKvNZ | #AaTenuMatchDikhawan pic.twitter.com/PFxcMJPmMJ
यही नहीं इस वाक्ये के दौरान बाबर भी रियाज से दुरी बनाते हुए नजर आए. जिसके बाद रियाज ने अपनी खीज निकालते हुए कहा यार ये कौन सी बात होती है. उसके बाद वह क्रीज से दूर खड़े हो गए. बाद में उन्हें कहते हुए सुना गया कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह उन तीनों से लंबा छक्का लगा देंगे.
हालांकि, बाद में वहाब रियाज को बल्लेबाजी करने का मौका मिला. मगर वो कुछ खास बड़े छक्के नहीं लगा पाए. उन्होंने तीनों गेंदों को तो सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया, लेकिन ये सभी छक्के काफी फ्लैट थी.
खास प्रतियोगिता में बाबर आजम के अलावा, फखर जमां, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी समेत तमाम स्टार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस बीच कुछ शानदार छक्के देखने को मिले.
यह भी पढ़ें- भारत को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले दिग्गज को पाकिस्तान ने ODI और T-20 टीम का बनाया कोच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं