विज्ञापन

कोच नहीं, चीफ सिलेक्टर नहीं..., VVS Laxman को BCCI में इस अहम पद की दी जा सकती है जिम्मेदारी

VVS Laxman Will Become BCCI Director of Cricket: लक्ष्मण फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख हैं.

कोच नहीं, चीफ सिलेक्टर नहीं..., VVS Laxman को BCCI में इस अहम पद की दी जा सकती है जिम्मेदारी
VVS Laxman New Role in BCCI:

VVS Laxman Will Become BCCI Director of Cricket: भारतीय क्रिकेट में जल्द ही एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकता है. टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज़ और BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के मौजूदा प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड नई और अहम जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रहा है. BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख VVS लक्ष्मण को जल्द ही नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. सूत्रों से NDTV को मिली जानकारी के अनुसार, BCCI सितंबर में कुछ महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल की तैयारी कर रहा है.

सीनियर चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है, जबकि राष्ट्रीय टीम के कोचिंग सेटअप की भी समीक्षा की जा रही है. ऐसे में बोर्ड की योजनाओं में लक्ष्मण का नाम प्रमुखता से सामने आया है और उन्हें ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' की भूमिका दी जा सकती है. दूसरी ओर BCCI अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ाकर जून 2027 तक कर सकता है. ऐसे में बोर्ड के अंतिम फैसले पर सभी की नजरें टिकी होंगी.

डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी

डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनने पर वीवीएस लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट के ओवरऑल रणनीतिक प्रमुख की भूमिका निभा सकते हैं, जिनके पास सीनियर टीम से लेकर टैलेंट डेवलपमेंट तक की बड़ी जिम्मेदारी होगी. इस भूमिका में उनका काम सिर्फ सीनियर टीम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वह सीनियर टीम, जूनियर टीमों, चयनकर्ताओं, कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ी विकास कार्यक्रमों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना रहता है.

यदि वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी मिलती है, तो वे खिलाड़ियों की लंबी अवधि की तैयारी, टैलेंट डेवलपमेंट, हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम, टीम की क्रिकेटिंग दिशा और विभिन्न क्रिकेट इकाइयों के बीच समन्वय जैसे मामलों की निगरानी कर सकते हैं. यह भूमिका मैदान पर कोचिंग देने से ज्यादा भारतीय क्रिकेट के भविष्य की योजना बनाने, प्रदर्शन की समीक्षा करने और क्रिकेट ढांचे को मजबूत करने से जुड़ी होगी.

फिलहाल लक्ष्मण बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ियों के विकास, टैलेंट नर्चरिंग और हाई-परफॉर्मेंस कार्यक्रमों की निगरानी कर रहे हैं. यदि लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया जाता है, तो यह उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों का बड़ा विस्तार होगा. फिलहाल BCCI ने इस संभावित नियुक्ति या नई भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन आने वाले हफ्तों में भारतीय क्रिकेट प्रशासन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, VVS Laxman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com