विज्ञापन

18 महीने से खाली है पद, BCCI को क्यों नहीं मिल पा रहा नितिन पटेल का रिप्लेसमेंट? वीवीएस लक्ष्मण ने बताई वजह

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के चीफ वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को उन कारणों के बारे में बताया है कि आखिर क्यों दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड को नितिन पटेल का रिप्लेसमेंट का नहीं मिल रहा है.

18 महीने से खाली है पद, BCCI को क्यों नहीं मिल पा रहा नितिन पटेल का रिप्लेसमेंट? वीवीएस लक्ष्मण ने बताई वजह
VVS Laxman Reaction on Why No Replacement of Nitin Patel After 18 Months

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के चीफ़ वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को कहा कि स्पोर्ट्स साइंस और मेडिसिन के हेड के रोल के लिए सही कैंडिडेट की तलाश अभी भी जारी है. लगभग 18 महीने पहले नितिन पटेल ने यह पोस्ट छोड़ दी थी. उसके बाद से दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड को इस पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिला रहा है. फिलहाल सीनियर फ़िज़ियोथेरेपिस्ट धनंजय कौशिक CoE में यह काम संभाल रहे हैं. 

जब लगातार लंबी होती चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी हो रही है, पटेल की जगह लेने में लगने वाला ज़्यादा समय चौंकाने वाला है. हालांकि, लक्ष्मण ने कहा कि देरी बोर्ड की वजह से नहीं है. रविवार को लक्ष्मण ने BCCI CoE में मीडिया से बात करते हुए कहा,"हम चार हिस्सों में बंटे हुए हैं. नितिन के जाने के बाद, हमें कोई ऐसा नहीं मिला जो उस जगह को भर सके. हमारे पास एंड्रयू लीपस थे, और सब कुछ तय हो गया था. असल में, (BCCI सेक्रेटरी) देवजीत (सैकिया) ने उनके साथ दो या तीन मीटिंग कीं, लेकिन अचानक एंड्रयू फ़ैमिली वजहों का हवाला देकर पीछे हट गए." 

लक्ष्मण की मानें तो स्पोर्ट्स साइंस और मेडिसिन के हेड के रोल के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के सेलेक्ट होने पर बेंगलुरु में रहना ज़रूरी मांपदंडों में से एक है. लक्ष्मण ने कहा,"हमने एक पूरा इंटरव्यू प्रोसेस किया जिसमें डॉ. दिनशॉ पारदीवाला, डॉ. आशीष सोनी, डॉ. रोहन खावटे और मैं थे, और हमने पांच कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया और नंबर एक ऑस्ट्रेलियन था. उसे सिलेक्ट करने के बाद, अचानक वह भी यह कहते हुए पीछे हट गया कि वह बेंगलुरु नहीं जा सकता और यह ज़रूरी कंडीशंस में से एक थी."

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आगे बताया,"यह एक फुल टाइम जॉब है और यह पार्ट टाइम नहीं है. यह डे-टू-डे मॉनिटरिंग है. वह शामिल नहीं हुए. एक और प्रोफेशनल, ऑल ब्लैक्स (न्यूज़ीलैंड रग्बी टीम) में स्पोर्ट्स साइंस के हेड थे और हमने उससे बात की और वह लगभग मान गए थे, लेकिन आखिरी समय में वह भी पीछे हट गए."

हालांकि, 51 साल के लक्ष्मण ने कहा कि CoE के मौजूदा स्टाफ ने बहुत अच्छे तरीके से काम किया है. उन्होंने कहा,"इस पोस्ट को भरने के लिए, आपको किसी बड़े कद के व्यक्ति की नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेटरों के ज्ञान और समझ की ज़रूरत है. लेकिन मुझे लगता है कि इसका बहुत सारा क्रेडिट उन प्रोफेशनल्स को जाता है जो पहले से ही टीम में हैं क्योंकि उन्होंने आगे बढ़कर काम किया है."

लक्ष्मण ने कहा कि वे जल्द से जल्द यह रोल भरेंगे. उन्होंने आगे कहा,"तो, मुझे लगता है कि तलाश है, और आपको किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढना होगा जो उस पोजीशन को लेने के लिए क्वालिफाइड और काबिल हो. इसलिए हम निश्चित रूप से उस पोजीशन को भरेंगे और सही कैंडिडेट की पहचान करनी होगी."

इस बीच यह खबर सामने आई कि नीतीश कुमार रेड्डी जैसे कुछ क्रिकेटरों ने अपनी पेस बढ़ाने की कोशिश में अलग-अलग कोच के साथ ट्रेनिंग करने का ऑप्शन चुना. रेड्डी भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद CoE में ठीक हो रहे हैं. लक्ष्मण ने कहा कि इस तरह के पर्सनल ट्रेनिंग एपिसोड उनके ध्यान में नहीं आए हैं. हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि यह कोई नहीं बात नहीं है. 

लक्ष्मण ने CoE में ब्रोंको टेस्ट की शुरुआत को मौजूदा स्टाफ के कमिटमेंट का एक उदाहरण भी बताया. उन्होंने कहा,"एक नई शुरुआत हुई है जो शानदार है -वह है ब्रोंको टेस्ट. जैसा कि मैंने बताया कि जब आप खेल रहे होते हैं, तो आपका फिट रहना बहुत ज़रूरी होता है. अब, यो-यो एक ऐसा टेस्ट है जिससे हम खिलाड़ी की एनारोबिक कैपेसिटी को देखते हैं." "लेकिन जब आप किसी सीरीज़ का हिस्सा होते हैं तो यो-यो नहीं किया जा सकता क्योंकि यह आपके शरीर के लिए बहुत मुश्किल हो सकता है. इसलिए ब्रोंको टेस्ट एक कंडीशनिंग सेशन जैसा बन जाता है. यह इनडायरेक्टली एक खिलाड़ी के फिटनेस लेवल, एनारोबिक फिटनेस लेवल को भी टेस्ट करता है."

यह भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप 2026: 1971 से लेकर 2023 तक, जानें किस वर्ल्ड कप में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: 'टेस्ट में वापसी अभी सेफ नहीं' सुदर्शन की चोट पर सामने आई बीसीसीआई की रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
VVS Laxman, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com