आईपीएल (IPL 2022) में अब प्लेऑफ को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी टीमें अपना गणित ठीक करने में लगी हुई हैं लेकिन मुंबई इंडियंस (MI) के लिए सभी दरवाजे बंद हो चुके हैं. शुक्रवार को मुंबई को अपना अगला मुकाबला टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेलना है. वीरेंद्र सहवाग ने इस मैच के बारे में कहा कि मुंबई इंडियंस (MI) को इस मैच में सभी बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों को भी रेस्ट दे देना चाहिए.
यह पढ़ें- DC vs SRH: दिल्ली के खिलाफ कहां हुई चूक, कैप्टन केन विलियमसन ने बताया
इस मुकाबले में आईपीएल की टेबल टॉपर गुजरात और अंक तालिका की सबसे नीचे की टीम मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं. मुंबई के बाद खोने के लिए अब कुछ भी नहीं हैं ऐसे में एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए भारत की पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि अब वो टाइम आ गया जब मुंबई को अपने सभी बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दे देना चाहिए उनके पास अब खोने के लिए कुछ भी नहीं है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- IPL के दो नंबर वन खिलाड़ी एक साथ: ब्रावो ने कोहली के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा...
अब उनको आगे के आने वाले दो तीन सालों के लिए अपनी बैंच-स्ट्रेंथ को चैक करना चाहिए. आपको बता दें कि मुंबई इंडियंसन ने अभी तक अपने 9 मुकाबलों में से केवल एक ही मुकाबला जीता है. 9 में से एक मैच जीतने के बाद इस टीम का रन रेट -0.836 का है.
अगर गुजरात की बात करें तो 10 में से 8 मुकाबले जीते हैं. दो हार के बाद गुजरात की टीम 16 अंकों के साथ +0.158 की रन रेट है. एक मुकाबला जीतते ही ये टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है. ऐसे में अगर ये टीम आज का मुकाबला जीत जाती है तो प्लेऑफ में पहुंचने ववाली पहली टीम बन जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं