- ब्रावो ने कोहली के साथ शेयर की तस्वीर
- एक फ्रेम में दिखे IPL के दो नंबर वन खिलाड़ी
- कोहली का बल्ला मौजूदा सीजन में खामोश
रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के 33 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला मौजूदा सीजन में बिल्कुल खामोश गुजर रहा है. हाल यह कि विकेट पर समय व्यतीत करने के बावजूद वह रन बनाने के लिए गेंदबाजों के सामने जूझ रहे हैं. अपने बीते मुकाबले में उन्होंने सीएसके के खिलाफ 33 गेंदों का सामना किया. इस दौरान वह मैदान में सेट होने बावजूद महज 30 रन बनाकर मोईन अली (Moeen Ali) की गेंद पर बोल्ड हुए.
इस मुकाबले के बाद उनकी चारो तरफ जमकर आलोचना हुई. लेकिन इस बीच एक ऐसा भी शख्स है जिसने उनका उत्साहवर्धन किया है. यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पिछले मुकाबले में सीएसके की प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) हैं. ब्रावो ने कोहली के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के साथ हंसी मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंजरी का दंश झेल रहे जोफ्रा आर्चर ने बताया दिल का हाल
बता दें कोहली मौजूदा समय में आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं, जबकि ब्रावो इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज हैं. कोहली ने आईपीएल में 218 मैच खेलते हुए 210 पारियों में 36.5 की एवरेज से 6499 रन बनाए हैं. वहीं ब्रावो ने इस टूर्नामेंट में 159 मैच खेलते हुए 156 पारियों में 23.9 की एवरेज से 181 विकेट चटकाए हैं.
ब्रावो ने शेयर की गई तस्वीर में अपने और कोहली के उपलब्धी के बारे में उल्लेख किया है. उन्होंने लिखा है, आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाला खिलाड़ी एवं सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी एक तस्वीर में. इसके अलावा उन्होंने एक अन्य तस्वीर में लिखा है, चैंपियन डीजे ब्रावो और लीजेंड विराट कोहली. ब्रावो ने कोहली के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'जीवन का आनंद लें और महानता की सराहना करें!'
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं