विज्ञापन
This Article is From May 06, 2022

DC vs SRH: दिल्ली के खिलाफ कहां हुई चूक, कैप्टन केन विलियमसन ने बताया

दिल्ली कैपिटल्स के हाथों आईपीएल के मैच में 21 रन से मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि एक ईकाई के रूप में उनकी टीम दबाव में थी.

DC vs SRH: दिल्ली के खिलाफ कहां हुई चूक, कैप्टन केन विलियमसन ने बताया
एसआरएच कैप्टन केन विलियमसन
  • दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद विलियमसन ने दिया बड़ा बयान
  • कहा- एक ईकाई के रूप में हम दबाव में थे
  • डीसी के खिलाफ एसआरएच को मिली है शिकस्त
मुंबई:

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हाथों आईपीएल (IPL) के मैच में 21 रन से मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने कहा कि एक ईकाई के रूप में उनकी टीम दबाव में थी और बाकी के मैचों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. जीत के लिये 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स आठ विकेट पर 186 रन ही बना सके. 

विलियमसन ने मैच के बाद कहा,‘‘उन्होंने उम्दा बल्लेबाजी की. मैदान छोटा था और ओस भी थी. अगर हमारे पास विकेट बचे होते तो हालात कुछ और होते. हमने उन्हें दबाव बनाने का मौका दिया.''

DC vs SRH: डेविड वॉर्नर ने हैदराबाद के खिलाफ प्रतिशोध लेने के साथ-साथ बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

उन्होंने कहा,‘‘एक टीम के रूप में हम पर दबाव बन गया था. अभी कुछ मैच बाकी हैं और हमें गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. बड़ी साझेदारियां बनानी होंगी.''

IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Capitals, Sunrisers Hyderabad, Kane Stuart Williamson, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com