विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2017

चैंपियंस ट्रॉफ़ी फाइनल से पहले वीरेंद्र सहवाग ने दिया पाकिस्‍तानी कप्‍तान सरफ़राज़ अहमद का 'साथ'

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर सरफ़राज़ अहमद की अंग्रेजी का मज़ाक उड़ाने वालों को आड़े हाथ लिया है. सहवाग ने लिखा कि सरफ़राज़ की अंग्रेजी का मज़ाक उड़ाना पागलपन है.

चैंपियंस ट्रॉफ़ी फाइनल से पहले वीरेंद्र सहवाग ने दिया पाकिस्‍तानी कप्‍तान सरफ़राज़ अहमद का 'साथ'
सहवाग ने #StopColonialMindset का हैशटैग भी इस्तेमाल किया है
नई दिल्‍ली: चैंपियंस ट्रॉफ़ी में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुक़ाबला रविवार को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा लेकिन मैच से ठीक एक दिन पहले भारत के पूर्व धमाकेदार बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तानी कप्तान सरफ़राज़ अहमद का 'साथ' दिया है. वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर सरफ़राज़ अहमद की अंग्रेजी का मज़ाक उड़ाने वालों को आड़े हाथ लिया है. सहवाग ने लिखा कि सरफ़राज़ की अंग्रेजी का मज़ाक उड़ाना पागलपन है...सरफ़राज़ का काम क्रिकेट खेलना है और उन्होंने ये काम अपनी टीम को फ़ाइनल में पहुंचा कर अच्छा किया है. नज़फ़गढ़ के नवाब के नाम से मशहूर सहवाग ने इसके साथ #StopColonialMindset का हैशटैग भी इस्तेमाल किया है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2017 के पहले मैच में भारत से हारा, दूसरे मैच में दक्षिण अफ़्रीका को हराया, तीसरे मैच में श्रीलंका को हराया और सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड को हराकर फ़ाइनल में पहुंची है. सरफ़राज़ ने जीत के बाद इंग्लिश में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया.
 
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी का अंग्रेजी बोलने के लिए मज़ाक उड़ाया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virendra Sehwag, Sarfraz Ahmed, Pakistani Cricket Captain, Poor English, ICC Champions Trophy 2017, India Vs Pakistan, Cricket News In Hindi, IndVPak, ICC CT Final
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com