विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2021

IND vs ENG: विराट कोहली ने जो रूट के लिए किया यह काम, ऐसा स्पोर्ट्समैनशिप दिखाकर जीत लिया दिल

IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच के पहले दिन जहां जो रूट (Joe Root) ने अपनी शतकीय पारी से फैन्स का दिल जीत लिया तो वहीं दूसरी ओर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने खेल भावना दिखाकर फैन्स और क्रिकेट पंडितों का दिल जीत लिया.

IND vs ENG: विराट कोहली ने जो रूट के लिए किया यह काम, ऐसा स्पोर्ट्समैनशिप दिखाकर जीत लिया दिल
IND vs ENG: विराट कोहली ने जो रूट के लिए किया यह काम, ऐसा स्पोर्ट्समैनशिप दिखाकर जीत लिया दिल
  • विराट कोहली ने खेल भावना दिखकर जीत लिया फैन्स और क्रिकेट पंडितों का दिल
  • सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो
  • दर्द से कराह रहे रूट की मदद करते दिखे कोहली

IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच के पहले दिन जहां जो रूट (Joe Root) ने अपनी शतकीय पारी से फैन्स का दिल जीत लिया तो वहीं दूसरी ओर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने खेल भावना दिखाकर फैन्स और क्रिकेट पंडितों का दिल जीत लिया. दोनों की तारीफ सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. दरअसल पहले दिन के खेल के आखिरी समय में रूट को कुछ तकलीफ हुई जिसके बाद वो दर्द से कराहरते हुए मैदान पर ही बैठ गए. इसे देखकर कोहली भागकर उनके पास आए और उनके पैर को फैलाने में अपने हाथ से मदद करने लगे. सोशल मीडिया पर कोहली की इस खेल भावना ने फैन्स और क्रिकेट दिग्गजों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर रूट की बेहतरीन पारी की तारीफ तो हो रही है बल्कि कोहली की इस खेल भावना की भी तारीफ हो रही है. 

Ind vs End, 1st Test: यह कारनामा करने वाले जो. रूट टेस्ट इतिहास के 143 साल में केवल नौवें बल्लेबाज बने

जो रूट ने अपने 100वें टेस्ट में शतक जमाकर धमाल कर दिया. रूट 197 गेंद पर 128 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी पारी में रूट ने ने 14 चौके और 1 छक्के जमाने में सफल रहे. रूट दुनिया के इकलौते ऐसे क्रिकेटर भी बन गए हैं जिन्होंने अपने 98वें, 99वें और 100वें टेस्ट में शतक जमाने का अनोखा कमाल कर दिखाया.

IND vs ENG, 1st Test: कुलदीप यादव को नहीं चुना गया, तो दिग्गजों और फैंस ने कुछ ऐसे दी प्रतिक्रिया

रूट ने पहले दिन ओपनर डोमिनिक सिबली के साथ मिलकर रूट ने 200 रनों की पार्टनरशिप की, जिसके दम पर इंग्लैंड ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 263 रन बना लिए थे. सिबली ने 12 चौकों की मदद से 87 रन की पारी खेली. इसके अलावा रोरी बर्न्स ने 33 रन बनाए.  भारत की ओर से अबतक 2 विकेट बुमराह और 1 विकेट अश्विन को मिला है. 

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Joseph Edward Root, India Vs England 02/05/2021 Inen02052021199339, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com