विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2021

पूर्व दिग्गज ने ऐसा कहकर चौंकाया, 'कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाना, सही फैसला है..'

विराट कोहली (Virat Kohli) से वनडे की कप्तानी ले ली गई है और उनकी जगह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है

पूर्व दिग्गज ने ऐसा कहकर चौंकाया, 'कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाना, सही फैसला है..'
ब्रैड हॉग ने ऐसा कहकर चौंकाया
  • ब्रैड हॉग बोले- कोहली को वनडे कप्तानी पद से हटाना सही फैसला
  • भारतीय वनडे टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा होंगे
  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को खेलना है वनडे सीरीज
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

विराट कोहली (Virat Kohli) से वनडे की कप्तानी ले ली गई है और उनकी जगह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है. बता दें कि विराट ने पहले ही टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है. अब साउथ अफ्रीका दौरे से पहले विराट कोहली (Kohli) को वनडे टीम की कप्तानी पद से भी हटा दिया गया है. इस मामले में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने अपनी राय दी है. हॉग ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर इसको लेकर बात की और कहा कि एक तरह से कोहली के लिए ठीक ही हुआ है, बीसीसीआई ने सही फैसला किया है. अब कोहली अपना पूरा फोकस अपनी बल्लेबाजी पर दे पाएंगे.  हॉग ने कहा कि तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने से कोहली दवाब में रहते थे, जिसके कारण उनकी बल्लेबाजी भी पिछले कुछ समय से प्रभावित हुई है. मैं मानता हूं कि कोहली की वनडे कप्तानी जाने से उन्हें ही फायदा होगा. वो अब अपने खेल पर ज्यादा से ज्यादा फोकस कर पाएंगे. 

वेंकटेश अय्यर ने जमाया तूफानी शतक, फिर रजनीकांत स्टाइल में मनाया जश्न, देखें Video

हॉग ने कहा कि मैं मानता हूं कि कोहली की कप्तानी जाना बुराई में छिपी अच्छाई है' यहां से वो अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दे सकेंगे और बेहतरीन खेल दिखाक टीम को बड़ी जीत दिला पाएंगे. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने कहा कि कोहली और रोहित मिलकर भारतीय टीम को आगे ले जाने का काम करेंगे. 

ब्रैड हॉग ने कहा कि हाल के समय में भारतीय क्रिकेट में काफी टैलेंट हैं. ऐसे में कोहली और रोहित को मिलकर टीम को आगे ले जाना है. जो भी हुआ है वह अच्छा हुआ है. दोनों मिलकर भारतीय क्रिकेट को आगे ले जा सकते. अब कोहली रिलैक्स कर सकते हैं और अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे सकते हैं.  मुझे लगता है कि यह फैसला विराट कोहली के लिए बेहतर सबित होने वाला है.

83 Movie: इन 5 दिलचस्प पहलू को देखने के लिए क्रिकेट फैन्स बेताब

बता दें कि वनडे में कोहली ने 95 मैचों में कप्तानी की जिसमें 65 मैचों में भारत को जीत मिली, इसके अलावा 27 मैच ऐसे रहे जिसमें उनकी कप्तानी में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी. 

मयंक अग्रवाल ने NDTV से की खास बात, बताया- टीम में क्यों नहीं एक-दूसरे से कंपीटिशन की भावना.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com