विज्ञापन

क्या आपके घर की बालकनी और खिड़की में कबूतरों ने डाल रखा है डेरा, तो अपनाएं ये 9 आसान तरीके, दोबारा कभी नजर नहीं आएंगे...

Domestic Tips For Pigeons: बालकनी और खिड़की से हमेशा के लिए कबूतरों को रखना है दूर, तो अपनाएं ये आसान तरीके. इस आर्टिकल में जानें कैसे भगाएं कबूतर.

क्या आपके घर की बालकनी और खिड़की में कबूतरों ने डाल रखा है डेरा, तो अपनाएं ये 9 आसान तरीके, दोबारा कभी नजर नहीं आएंगे...
pigeon repellent home remedy: कबूतरों को भगाने के आसान घरेलू तरीके.

Pigeon Repellent Ideas: क्या आपको भी सुबह उठते ही खिड़की पर गुटरगूं की आवाज़ और हर तरफ उनकी बीट (गंदगी) ही नज़र आती है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं. आज के समय में शहरों में खासकर दिल्ली जैसे शहर में यह एक बड़ी समस्या बन गई है. इसके चलते बालकनी में बैठ नहीं सकते, कपड़े नहीं सुखा पाते और खिड़कियां खोलने से डरते हैं. दरअसल ​कबूतर दिखने में भले ही भोले लगें, लेकिन उनकी बीट न सिर्फ घर को गंदा करती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत खतरनाक होती है. इससे सांस की बीमारियां और कई तरह के इन्फेक्शन फैल सकते हैं. अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो अपनाएं ये आसान तरीके.

​कबूतर क्यों आते हैं?

​सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि कबूतर आखिर आपके घर को ही क्यों चुनते हैं. कबूतरों को ऊंची, सुरक्षित और समतल जगहें पसंद आती हैं, जहां वे अपना घोंसला बना सकें और अंडे दे सकें. हमारी बालकनियां, एसी के ऊपर की जगह और खिड़कियों के सनशेड उनके लिए एकदम सही ठिकाने होते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

कबूतरों को भगाने के लिए अपनाएं ये तरीके-  (How To Scare Away Pigeons)
.
​1. साफ़-सफ़ाई- 

​कबूतरों को भगाने का सबसे पहला और बुनियादी तरीका है सफाई. बालकनी को रोज़ साफ़ करें. अगर उन्होंने बीट कर रखी है, तो उसे तुरंत साफ़ करें. कबूतर अपनी बीट की गंध से अपनी जगह पहचानते हैं. अगर गंध नहीं होगी, तो वे दुबारा आने से कतराएंगे. सफाई करते समय मास्क और ग्लव्स ज़रूर पहनें.  

​2. ​एल्युमिनियम फॉयल- 

आप एल्युमिनियम फॉयल की पट्टियां काटकर भी बालकनी की रेलिंग या खिड़की के पास लटका सकते हैं. इसकी चमक से कबूतर आने से डरते हैं.

​3. प्लास्टिक पक्षी- 

बाज़ार में प्लास्टिक के उल्लू या अन्य पक्षी मिलते हैं. इन्हें बालकनी में ऐसी जगह रखें जहां कबूतरों को नज़र आएं. वे इन्हें असली शिकारी समझकर डर जाएंगे.

4. ​विंड चाइम्स- 

बालकनी में एक अच्छी सी विंड चाइम लटका दें. हवा से जब इसकी आवाज़ होगी, तो कबूतर परेशान होकर भाग जाएंगे. यह दिखने में भी अच्छी लगती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

​5. ​बर्ड स्पाइक्स- 

ये प्लास्टिक या स्टील के बने होते हैं, जिनमें नुकीली कीलें जैसी निकली होती हैं. इन्हें बालकनी की रेलिंग, खिड़की के सनशेड या एसी के ऊपर लगा दें. कबूतर इन पर बैठ नहीं पाएंगे. 

​6. ​डबल-साइडेड टेप- 

रेलिंग पर डबल-साइडेड टेप चिपका दें. जब कबूतर के पंजे इस पर चिपकेंगे, तो उन्हें बहुत अजीब लगेगा और वे भाग जाएंगे. 

7. ​काली मिर्च का स्प्रे- 

काली मिर्च को पानी में उबालकर एक स्प्रे बना लें और इसे बालकनी के कोनों और रेलिंग पर स्प्रे करें. 

8. ​सफेद सिरका- 

सिरके की गंध भी बहुत तेज़ होती है. एक कपड़े को सिरके में भिगोकर बालकनी में रख दें या सिरके वाले पानी से बालकनी साफ़ करें. यह गंध भी कबूतरों को पसंद नहीं आती.

​9. फिनाइल की गोलियां- 

बालकनी के कोनों में फिनाइल की गोलियां रख दें. इनकी तेज़ गंध से कबूतर भाग जाते हैं. 

ये भी पढ़ें- खाना बनाते समय छिपकली से लगता है डर, तो किचन में रखें ये 5 पौधे, आसपास भी नहीं फटकेंगी Lizards

अस्थमा अटैक आने पर साथ वाले क्या करें? डॉक्टर ने बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com