विज्ञापन

'गोपालगंज एक्सप्रेस' ने किया विराट का शिकार, SRH ने ले लिया बदला, चौथी टीम का फैसला कब?

शनिवार का दंगल पंजाब के लिए ये मुकाबला करो या मरो का मुकाबला होगा, लेकिन लखनऊ के खिलाफ शनिवार को उसे जीत हासिल हो भी जाती है तो भी उसे बाकी मुकाबलों का इंतजार करना होगा. शनिवार को लखनऊ की टक्कर पंजाब से है. 

'गोपालगंज एक्सप्रेस' ने किया विराट का शिकार, SRH ने ले लिया बदला, चौथी टीम का फैसला कब?
Virat Kohli

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के एक मैच में तकरीबन महीने भर पंजाब ने दिल्ली को हराने के लिए 7 गेंद रहते ही 264 के विशाल लक्ष्य का पीछा कर लिया था. लेकिन हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान पर बैंगलोर के सामने 256 का टारगेट रखा तो डिफेंडिंग चैंपियन बैंगलोर के लिए कभी भी मुश्किलें आसान होती नहीं दिखीं. बिहार के गोपालगंज एक्सप्रेस साकिब हुसैन ने विराट कोहली का शिकार कर बैंगलोर की कमर तोड़ दी. मगर हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में बैंगलोर को अपने स्थान से नहीं हिला सकी. हैदराबाद टीम ने बैंगलोर को अपने आख़िरी लीग मैच में 55 रन से हराया और 18 अंक हासिल कर लिए लेकिन अपने आप को तीसरे से दूसरे नंबर पर पनहीं पहुंचा सकी. हालांकि हैदराबाद ने टूर्नामेंट के पहले मैच में बैंगलोर के हाथों हुई हार का बदला भी ले लिया. IPL 2026 के पहले मैच में बैंगलोर ने हैदराबाद को 6 विकेट से शिकस्त दी थी.    

प्लेऑफ की चौथी टीम के लिए अब भी 4 दावेदार 

23 मई: शनिवार का दंगल पंजाब के लिए ये मुक़ाबला करो या मरो का मुक़ाबला होगा. लेकिन लखनऊ के ख़िलाफ़ शनिवार को उसे जीत हासिल हो भी जाती है तो भी उसे बाक़ी मुक़ाबलों का इंतज़ार करना होगा. शनिवार को लखनऊ की टक्कर पंजाब से है. 

पंजाब अगर अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ को उसी के घर में शिकस्त दे पाता है तो 15 अंकों के साथ वो प्लेऑफ़ की रेस में कायम रहेगा वरना अपनी लगातार सातवीं शर्मनाक हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. 

24 मई: रविवार को लीग के आख़िरी दो मुक़ाबले खेले जाने हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान की जीत 16 अंकों के साथ उसके लिए प्ले ऑफ़ का टिकट पक्का कर सकती है.  राजस्थान की जीत प्लेऑफ़ के बाक़ी सारे समीकरण ख़त्म कर देगी.  

24 मई: राजस्थान की मुंबई के ख़िलाफ़ हार की सूरत में रविवार शाम 7:30 बजे का मुक़ाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है. ऐसे में दिल्ली की जीत उसे 14 अंक हासिल करवा सकती है और कोलकाता की जीत उसे 15 अंक हासिल करवा सकती है. यानी चौथी टीम का नतीजा नेट रनरेट और दूसरे मैच के नतीजों के आधार पर तय हो सकता है. 

IPL 2026 के आगे के लीग के मैच 

•    23 मई, लखनऊ VS पंजाब, लखनऊ में
•    24 मई, मुंबई VS राजस्थान, मुंबई में
•    24 मई, कोलकाता VS दिल्ली, कोलकाता में

अब इस स्टेज पर प्लेऑफ की रेस में शामिल 4 टीमों की हालत इस प्रकार है. 

राजस्थान के 13 मैचों से 14 अंक

प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर कायम राजस्थान को इसी नंबर पर बने रहने के लिए सिर्फ़ 1 जीत की ज़रूरत है. राजस्थान की एक जीत प्लेऑफ़ के सारे समीकरणों को एक साथ ख़त्म कर सकती है. राजस्थान की टीम के के 7 जीत से 14 अंक हैं और अपने आख़िरी लीग मैच में मुंबई को हराकर 16 अंक हासिल कर सकती है. 

पंजाब के 13 में 13 अंक

टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करनेवाली टीम को 7 मैचों के बाद जैसे ग्रहण लग गया. पंजाब की टीम ने अपने शुरुआत के 7 में से कोई मैच नहीं गंवाया और फिर लगातार 6 मैचों में शिकस्त खा गई. पंजाब को अफने आख़िरी मैच में लखनऊ के ख़िलाफ़ जीत ज़रूरी है.   

कोलकाता के 13 मैच से 13 अंक

कोलकाता ने पिछले मैच में मुंबई को हराकर 13 अंक हासिल कर लिये थे और अगला मैच उन्हें दिल्ली के ख़िलाफ़ 24 मई को खेलना है. कोलकाता की टीम अगला मैच जीतकर 15 अंक हासिल कर सकती है. सीज़न के पहले 6 मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाने वाली कोलकाता टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है.

दिल्ली के 13 मैचों से 12 अंक

राजस्थान और पंजाब के लीग के आख़िरी मैचों में हारने की सूरत में दिल्ली की टीम के लिए प्लेऑफ़ के दरवाज़े खुल सकते हैं. तब उनके नंबर 4 पर पहुंचने की सिर्फ़ एक शर्ते होगी- कोलकाता को हराना. उन हालात में लीग का आख़िरी मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुक़ाबला साबित हो सकता है. 

IPL 2026 प्वाइंट्स टेबल

टीम- प्वाइंट्स- नेट रनरेट
बैंगलोर - 18 - 0.78
गुजरात - 18 - 0.69
हैदराबाद - 16 - 0.52
राजस्थान - 14 - 0.083
पंजाब - 13 - 0.227 
कोलकाता - 11 - 0.011
चेन्नई - 12 - -0.345    
दिल्ली - 12 - -0.871
मुंबई - 8 - -0.504
लखनऊ - 8 - -0.702

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com