Rinku Singh Father Death News: भारतीय टीम के उभरते युवा स्टार रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता का देहांत हो गया है. उन्होंने आज (27 फरवरी) ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में अपने जीवन की आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि वह लिवर कैंसर जैसे घातक बीमारी से जूझ रहे थे. युवा स्टार के पिता की निधन की जानकारी सामने आने के बाद खेल जगत में निराशा फैल गया है. लोग दुख की इस घड़ी में रिंकू सिंह को ढांढस बंधा रहे हैं. विराट कोहली ने भी इस मुश्किल परिस्थिति में रिंकू सिंह का हिम्मत बढ़ाया है.
विराट कोहली ने रिंकू सिंह को दिया सहारा
भारतीय दिग्गज बल्लेबाज ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट करते हुए लिखा है, 'रिंकू सिंह के पिता के देहांत की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. इस कठिन समय में मेरी दिल से संवेदनाएं और प्रार्थनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं. मुश्किल परिस्थिति में आशा है आपको उनकी अमर आत्मा से हमेशा शक्ति मिलेगी. ओम शांति.'
Deeply saddened by the news of Rinku's father's demise. My heartfelt prayers and thoughts are with you and your family during this difficult time. May you always find strength in his eternal blessings. Om Shanti. 🙏 @rinkusingh235
— Virat Kohli (@imVkohli) February 27, 2026
हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप से पिता को देखने घर पहुंचे थे रिंकू
मौजूदा समय में रिंकू सिंह भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं. मगर पिता की तबीयत खराब होने की वजह से छुट्टी लेकर हाल चाल लेने घर पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित एक अभ्यास सत्र भी छोड़ना पड़ा था. जिसके बाद ही स्पष्ट हो गया था कि उनके पिता की हालत काफी नाजुक है.
बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का बयान
बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि रिंकू अपने पिता की अस्वस्थता के कारण घर गए हैं और उनके जल्द टीम से जुड़ने की उम्मीद है. हालांकि अब पिता के निधन के बाद वह वर्ल्ड कप के आगामी मैचों में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें- 'बारामूला एक्सप्रेस' के दीवाने हुए सौरव गांगुली, बीसीसीआई से भारतीय टीम में मौका देने की कर दी मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं