Virat Kohli record in 3rd Test: तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में जब विराट कोहली (Virat Kohli, IND vs AUS) मैदान पर उतरे तो उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 मैच खेलने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर कोहली ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. सचिन ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 मैच खेले हैं. बता दें कि डेसमंड हेन्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 97 मैच खेले हैं तो वहीं, धोनी ने 91 और विवियन रिचर्ड्स ने 88 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज़्यादा मैच (Most matches against Australia)
110 - सचिन तेंदुलकर
100 - विराट कोहली*
97 - डेसमंड हेन्स
91 - एमएस धोनी
88 - विव रिचर्ड्स
कोहली से बड़ी पारी उम्मीद
पर्थ में शानदार शतक लगाने के बाद अब गाबा में कोहली ने विराट पारी क उम्मीद है. पर्थ में कोहली ने टेस्ट करियर का 30वां शतक लगाया था. लेकिन दूसरी पारी में कोहली विफल रहे थे. कोहली ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए थे. कोहली के आउट होने वाले इन तरीकों को लेकर काफी अलोचना हुई थी. ऐसे में अब देखना होगा कि क्या गाबा में भारतीय दिग्गज बड़ी पारी खेल पाएंगे या नहीं.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
भारतीय इलेवन में दो बदलाव
बता देंकि तीसरे टेस्ट में रोहित ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की टीम में दो बदलाव हुए हैं. हर्षित राणा और अश्विन की जगह इलेवन में आकाशदीप और रविंद्र जडेजा को शामिल किया गया है. दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय टीम इस टेस्ट मैच को हर हाल में जीतने की कोशइश करेगी.
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं