विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2022

कोहली T20 वर्ल्ड कप कर डॉन ब्रेडमैन बनने की ओर, हैरान करने वाला औसत बना चर्चा का विषय

T20 World Cup 2022: यह कहें कि Virat Kohli टी20 विश्व कप के सर डॉन ब्रेडमैन बनने की दिशा में चल बड़े हैं, तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. कोहली के आंकड़े ही चौंकाने वाले हैं.

कोहली T20 वर्ल्ड कप कर डॉन ब्रेडमैन बनने की ओर, हैरान करने वाला औसत बना चर्चा का विषय
T20 World Cup 2022: पूर्व कप्तान विराट कोहली के औसत को लेकर बातें हो रही हैं
  • यह औसत कुछ कहता है!
  • क्या करते मानेंगे आखिर विराट कोहली?
  • बस कुछ पारियां ऐसी ही और फिर...!
नई दिल्ली:

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में गुजरे रविवार को पकिस्तान के खिलाफ ऐसा मजबूत "सुर साधा" कि वह अभी तक अपनी जगह से हिला नहीं है! पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी खेलने वाले कोहली ने वीरवार को नीदरलैंड के खिलाफ (India vs Netherland) के खिलाफ भी लगातार दूसरा नाबाद अर्द्धशतक जड़ा. कोहली ने 44 गेंदों पर 3 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 62 रन की पारी खेली और इससे वह अभी तक टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों के बाद बिना आउट हुए 144 रन जोड़ चुके हैं और फिलहाल यही उनका औसत हो चला है, लेकिन इन दो नाबाद पारियों ने टी20 विश्व कप के इतिहास में वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज में तब्दील कर दिया है. अगर इतिहास में कम से दो सौ गेंदों के पैमाने को आधार बनाया जाए, तो औसत के मामले में कोई दूसरा बल्लेबाज कोहली के आस-पास भी नहीं है. 

SPECIAL STORIES:

बीसीसीआई का बड़ा ऐलान, महिला खिलाड़ियों को मिलेगी पुरुष क्रिकेटरों के बराबर मैच फीस, लेकिन सवाल है कि...

ब्रेट ली ने चुने T-20 वर्ल्ड कप के टॉप 5 तेज गेंदबाज, भारत के इस तेज गेंदबाज को रखा पहले नंबर पर

कोहली द्वारा हारिस रऊफ की गेंदों पर मारे गए दो छक्के का स्लो मोशन Video, लूट रहा महफिल, देखें

और अगर यह कहें कि वह टी20 विश्व कप के सर डॉन ब्रेडमैन बनने की दिशा में चल बड़े हैं, तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. कोहली के आंकड़े ही चौंकाने वाले हैं. और अगर वह ऐसी ही विराट पारियां बिना आउट हुए खेलते रहे, तो हो सकता है कि उनका औसत सबसे छोटे फौरमेट में टेस्ट में सर डॉन ब्रेडमैन के औसत को भी पार कर जाए. 

कोहली ने अभी तक टी20 विश्व कप के इतिहास में कुल मिलाकर खेले 24 मुकाबलों में 89.90 के औसत से 989 रन बनाए हैं. इसमें उनके 12 अर्द्धशतक शामिल हैं और 23 मैचों की 21 में से 10 पारियों में वह नॉटआउट रहे हैं. यह दस बार का नॉटआउट रहना ही वह बात है, जिसने उनके औसत को 89.90 तक पहुंचा दिया. और जिसके बाद करोड़ों फैंस यह कह रहे हैं कि कोहली जल्द ही टी20 विश्व कप के सर डॉन ब्रेडमैन बन जाएंगे. 

कोहली के बाद दूसरा टी20 विश्व कप इतिहास में औसत के मामल में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (7 मैचों में 57.0) दूसरे, माइकल हसी (21 मैचों में 54.6) तीसरे, बाबर आजम (7 मैच में 50.5) चौथे और श्रींका के चरिथ असालंका (10 मैचों में 47.3) पांचवें नंबर पर हैं. आप देखिए दूसरे नंबर पर काबिज रिजवान और विराट के बीच कितना ज्यादा अंतर है. 
 

यह भी पढ़ें:

* भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में हो रही भोजन की समस्या पर पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का आया बयान

* ‘BCCI ने बचकाना हरकत की है', Asia Cup 2023 पर जय शाह के बयान को लेकर Shahid Afridi ने उठाए सवाल

* आयरलैंड से हारने पर इंग्लैंड की हो रही है किरकिरी, अनुभवी IND क्रिकेटर ने “खेल भावना” का जिक्र कर करी खिचाई

VIDEO: मार्कस स्टोइनिस की आतिशी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, ICC T20 World Cup 2022, Board Of Control For Cricket In India, Cricket, Netherlands Vs India 10/27/2022 Nein10272022209258
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com