विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2017

आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बने विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह ने भी किया कमाल

भारत के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की है.

Also Read in
आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बने विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह ने भी किया कमाल
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (फाइल फोटो )
  • आईसीसी की रैंकिंग में नंबर वन बने विराट
  • जसप्रीत बुमराह को मिला गेंदबाजी में तीसरा स्थान
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रहा है शानदार प्रदर्शन
मुंबई: भारतीय टीम को लगातार सातवीं सीरीज जिताने वाले कप्तान विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. इसके साथ ही गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की है. वह तीसरे स्थान पर हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले गए तीसरे मैच में कोहली ने शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स को पछाड़ते हुए फिर से वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया. दिल्ली के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में खेले गए पहले मैच में 121 रनों की पारी खेली थी, वहीं कानपुर में अंतिम मैच में 113 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. उनके वनडे रैंकिंग में 889 अंक हैं, जो किसी भी भारतीय द्वारा हासिल किए गए सबसे अधिक अंक हैं. 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की रोमांटिक केमिस्ट्री के बारे में जानें क्या बोले करण जौहर?

इससे पहले, 1998 में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 887 अंकों के साथ वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था. भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने फाइनल मैच में 147 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. वह 799 अंकों के साथ सातवें स्थान पर बने हुए हैं, जो उनके करियर की सबसे बड़ी रैंकिंग है. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस दो अंक ऊपर उठते हुए आठवें, भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक स्थान ऊपर उठते हुए 11वें और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लाथम ने 15 स्थानों की छलांग लगाते हुए वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 23वां स्थान हासिल किया है. 

वीडियो : टीम इंडिया का विजय अभियान जारी
भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई इस सीरीज में शानदार रहा. उन्होंने कुल छह विकेट लिए और वह गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज इमरान ताहिर दूसरे और पाकिस्तान के गेंदबाज हसन अली पहले स्थान पर हैं. भारत के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल वनडे गेंदबाजों की शीर्ष-10 रैंकिंग में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-2 से जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है. वह शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका की टीम से केवल दो अंक पीछे है. 

इनपुट : आईएनएस
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Jaspreet Bumrah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com