Virat Kohli and Anushka Sharma At Vrindavan: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया. पिछले छह महीनों के भीतर यह चौथा मौका बताया जा रहा है, जब दोनों प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे हैं. उनकी इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Virat Kohli And @AnushkaSharma Arrived In Vrindavan To Seek Blessings From Premanand Ji Maharaj. 🙏✨
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) July 22, 2026
.
.
.#Virushka @RadhaKeliKunj pic.twitter.com/MIGF1NifGR
वायरल वीडियो में विराट और अनुष्का आश्रम परिसर में नंगे पैर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान दोनों वहां मौजूद लोगों का अभिवादन 'राधे-राधे' कहकर करते नजर आए. उनके इस सहज व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी विनम्रता और संस्कारों की सराहना की.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का अध्यात्म से जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है. व्यस्त जिंदगी के बावजूद दोनों समय-समय पर दर्शन के लिए जाते रहे हैं. प्रेमानंद महाराज के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा और विश्वास भी कई मौकों पर देखने को मिला है. यही वजह है कि वो लगातार वृंदावन पहुंचकर उनका आशीर्वाद लेते हैं.
वृंदावन में उनकी इस यात्रा ने एक बार फिर यह दिखाया कि सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बावजूद विराट और अनुष्का अपनी आस्था से जुड़े हुए हैं. यही वजह है कि प्रेमानंद महाराज के प्रति उनका सम्मान और अटूट विश्वास बार-बार उन्हें वृंदावन खींच लाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं