- पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया
- कराची में खेला जा रहा है दूसरा टेस्ट मैच
- शाहीन अफरीदी और उस्मान ख्वाजा ने बढ़ाया मैदान का तापमान
पाकिस्तान में जन्मे सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के शतक की मदद से आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान (PAKvsAUS) के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट पर 251 रन बना लिये ख्वाजा 266 गेंदों पर 127 रन बनाकर खेल रहे हैं . रावलपिंडी में सपाट पिच पर ड्रॉ रहे पहले टेस्ट में शतक से तीन रन से चूके ख्वाजा ने एक और निर्जीव पिच पर उम्दा पारी खेली इस पारी के दौरान उनके और पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी (Shaheen Afridi) के बाद मैदान पर नोक-झोंक देखने को मिली.
यह पढ़ें- कप्तानी के साथ-साथ RCB ने बदल दी टीम की जर्सी भी, सबसे पहले आया विराट का रिएक्शन, देखिए VIDEO
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
देखें वीडियो :
Shaheen vs Khawaja #BoysReadyHain l #PAKvAUS @Uz_Khawaja @iShaheenAfridi pic.twitter.com/ZyNL0b5WMc
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 12, 2022
शाहीन VS ख्वाजा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें शाहीन अफरीदी किस तरह से ख्वाजा पर अटैक करते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन ख्वाजा पर इन गेंदों का कोई खास असर होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है. कई बाउंसरों के बाद भी ख्वाजा अंत में हंसते हुए ही नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के लिए कैप्शन पर लिखा हुआ है शाहीन VS ख्वाजा. जीत तो अंत में ख्वाजा की ही मानी जाएगी क्योंकि वे अभी भी 13 चौके और 1 छक्के के साथ 127 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- फैंस की रिक्वेस्ट पर विराट ने मैदान पर की ABD की नकल, RCB के लिए डिविलियर्स ने भेजा VIDEO
फहीम अशरफ का शानदार कैच रहा आक्रषण का केंद्र
इससे पहले आपको बता दें कि ख्वाजा और स्टीव स्मिथ (72 ) ने तीसरे विकेट के लिये 159 रन जोड़े . पाकिस्तान ने दूसरी नयी गेंद लेने के बाद इस साझेदारी को तोड़ा जब फहीम अशरफ ने हसन अली की गेंद पर स्लिप में नीचे की ओर जाता शानदार कैच लपका . नाथन लियोन ने अभी खाता नहीं खोला है . उन्हें दिन की आखिरी गेंद पर जीवनदान मिला जब इमामुल हक फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर उनका कैच नहीं लपक सके . गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी थे . पाकिस्तान ने आखिरी सत्र में 26 ओवर स्पिनरों से कराये लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा . ख्वाजा ने 193 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया . पिछली 27 पारियों से टेस्ट शतक का इंतजार कर रहे स्मिथ ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया .
इस पिच में भी जान नहीं
इससे पहले दूसरे सत्र में पाकिस्तानी गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं मिला . चाय से पहले आखिरी 12 ओवर में पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 15 रन दिये . आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया . ख्वाजा और डेविड वॉर्नर (36) ने पहले विकेट के लिये 18 ओवर में 82 रन बनाये . पाकिस्तान ने लंच से पहले आखिरी घंटे में खेल में वापसी की जब फहीम अशरफ ने वॉर्नर का विकेट लिया . मार्नस लाबुशेन खाता खोले बिना रन आउट हो गए . रावलपिंडी में तीन रन से शतक से चूके ख्वाजा और वॉर्नर ने पहले 14 ओवर में 63 रन निकाले . पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली और शाहीन शाह अफरीदी को पिच से कोई मदद नहीं मिली .
IPL से होने वाली करोड़ों की कमाई को कैसे BCCI,आईपीएल टीमों और स्टेट एसोसिएशन के बीच बांटा जाता है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं