विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना में बगावत के लिए पूर्व फौजियों ने लिखा खुला खत, मचा हड़कंप

पूर्व फौजियों ने आगे लिखा, "अल्लाह कुरान में आदेश देता है: "ऐ ईमान वालों! यहूदियों और ईसाइयों को अपना दोस्त (सहयोगी) न बनाओ. वे वास्तव में एक-दूसरे के दोस्त हैं."

पाकिस्तानी सेना में बगावत के लिए पूर्व फौजियों ने लिखा खुला खत, मचा हड़कंप
पाकिस्तान के पूर्व सैनिकों ने बगावत के लिए खुला खत लिखा है.
  • पाकिस्तान सरकार ने असीम मुनीर की रणनीति के तहत गाजा पीस बोर्ड में शामिल होकर अमेरिका के साथ सहयोग किया है
  • पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने घोषणा की कि देश अपने सैनिकों को गाजा भेजने के लिए तैयार है
  • पूर्व पाक फौजियों की संस्था वेटरन्स ऑफ पाकिस्तान ने सैनिकों से अपील की है कि वे गाजा पीस बोर्ड का विरोध करें

गाजा युद्ध अब लग रहा है कि पाकिस्तान में शुरू होने वाला है. पाकिस्तान की सरकार अपने फील्ड मार्शल असीम मुनीर की रणनीति पर अमेरिका की गोद में जा बैठी. उत्साहित होकर गाजा पीस बोर्ड में शामिल हो गई. पाकिस्तान में बवाल हुआ. विपक्ष से लेकर आम लोगों ने इसका विरोध किया पर असीम मुनीर नहीं माने. मुनीर नहीं माने तो शहबाज शरीफ कैसे मानते. सो, ये भी तय कर लिया कि पाकिस्तान की सेना को गाजा भेजा जाएगा. दो दिन पहले ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फ्रांस 24 को दिए इंटरव्यू में साफ कर दिया कि पाकिस्तान अपने सैनिकों को गाजा भेजने के लिए तैयार है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

मुस्लिम उम्माह कभी नहीं भूलेगा

नाराज होकर पाकिस्तान के पूर्व फौजियों की संस्था वेटरन्स ऑफ पाकिस्तान (VOP) ने पाकिस्तानी फौजियों से बगावत की अपील कर दी है. उसने सैनिकों से अपील की है कि अल्लाह की नाफरमानी न करें और अपनी विरासत को कलंकित न करें. अपील में लिखा है, "पाकिस्तान सेना के अधिकारियों और जवानों! आप इस पवित्र भूमि के संरक्षक हैं, जिसे शहीदों के खून और कायदे-आजम मोहम्मद अली जिन्ना के अटूट संकल्प से बनाया गया है. आप मात्र सैनिक नहीं हैं—आप पाकिस्तान के मुस्लिम राष्ट्र के धड़कते दिल हैं, जिन्हें अल्लाह ने इस्लाम, सम्मान और न्याय की रक्षा का दायित्व सौंपा है. मगर आज, आपके सामने एक बड़ा विश्वासघात मंडरा रहा है:

Latest and Breaking News on NDTV

गाजा के लिए ट्रंप के तथाकथित "बोर्ड ऑफ पीस" (शांति बोर्ड) में पाकिस्तान के नेतृत्व और संस्थानों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता. इस बोर्ड में यहूदी और ईसाई साथ-साथ बैठकर अल-कुद्स के कब्जेदारों को वैधता दे रहे हैं, जबकि उत्पीड़ित फिलिस्तीनियों की असली आवाज को बाहर रखा गया है. अमेरिकी साम्राज्यवाद और यहूदी साजिश से पैदा हुई इस इकाई में पाकिस्तान की भागीदारी, इस्लाम के दुश्मनों से हाथ मिलाने के बराबर है. आपकी इस भागीदारी को न तो पाकिस्तानी और न ही मुस्लिम उम्माह (समुदाय) कभी भूलेगा और न ही माफ करेगा."

Latest and Breaking News on NDTV

सैनिकों को उकसाया

वेटरन्स ऑफ पाकिस्तान ने आगे लिखा, "इस गठबंधन को तुरंत और बिना शर्त खारिज करें! विश्वासघात के इस बोर्ड को अपनी पवित्र वर्दी, अपने हथियार, अपना खून या अपनी मूक सहमति भी न दें. कायदे-आजम की उस शाश्वत मांग पर अडिग रहें: एक ऐसा पाकिस्तान जो मुस्लिम गरिमा, संप्रभुता और कब्जे वाली जमीनों की मुक्ति के लिए बिना किसी समझौते के खड़ा हो - न कि पश्चिमी-यहूदी योजनाओं के मोहरे के रूप में. यदि मातृ संस्थान इस दबाव के आगे झुकता है और इस इस्लाम-विरोधी मंच पर यहूदियों और ईसाइयों से हाथ मिलाता है, तो राष्ट्र आपको न कभी भूलेगा और न ही माफ करेगा. हर सैनिक के मन में यह सबसे दर्दनाक सवाल उठेगा. एक सच्चा मुसलमान मस्जिद अल-अक्सा के उत्पीड़कों के पक्ष में लड़ते हुए या उन्हें सक्षम बनाते हुए शहादत कैसे पा सकता है?

Latest and Breaking News on NDTV

मुनीर को दी चेतावनी

पूर्व फौजियों ने आगे लिखा, "अल्लाह कुरान में आदेश देता है: "ऐ ईमान वालों! यहूदियों और ईसाइयों को अपना दोस्त (सहयोगी) न बनाओ. वे वास्तव में एक-दूसरे के दोस्त हैं." अल्लाह के स्पष्ट आदेशों के विरुद्ध मानवीय आदेशों को मानना स्वयं निर्माता के विरुद्ध विद्रोह है. इससे देश का मनोबल विनाशकारी रूप से गिर जाएगा. बैरकों और घरों में मोहभंग जंगल की आग की तरह फैल जाएगा. इसके परिणाम विनाशकारी होंगे. आगे मुनीर के लिए लिखा है, "आप उस दिन अल्लाह के सामने जवाबदेह होंगे जब न दौलत काम आएगी और न ही ओहदा. इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इस रास्ते से तौबा करें. "बोर्ड ऑफ पीस" से पीछे हटें. बुद्धिमानी से चुनें—अन्यथा इतिहास के प्रकोप, अपने ही सैनिकों की नाराजगी और अल्लाह के कोप का सामना करें."

ये भी पढ़ें-

असीम मुनीर हैं असली बॉस? जी हां, लेकिन भारत के कारण... पाकिस्तान रक्षा मंत्री का कुबूलनामा

तुम हमारे नहीं... पाकिस्तान सरकार की बात सुन रो पड़े बलूचिस्तान में फंसे असीम मुनीर के सैनिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Pakistan Army Rebel, Veterans Of Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com