Vaibhav Suryavanshi: गुजरात और राजस्थान के बीच मैच से पहले एक ऐसा नजारा देखने को मिला है जिसने फैन्स का दिल जीत लिया. दरअसल, आईपीएल 2026 में आज गुजरात और राजस्थान के बीच मैच खेला जाएगा. इससे पहलरे 15 साल के वैभव ने गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा का पैर छूकर आशीर्वाद लिया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरस है. दरअसल, अभ्यास सत्र के दौरान जब वैभव ने नेहरा जी को देखा तो वो उनके पास गए और उन्हें पैर को छूकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद नेहरा ने वैभव को उठाकर गले से लगा लिया और साथ ही पीठ ठोककर शाबाशी दी. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है,
Pranaam, Nehra Ji! 🙏🤗 pic.twitter.com/ZnJuPZro7L
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 3, 2026
बता दें कि वैभव ने पिछले सीजन अपना आईपीएल का शतक गुजरात टाइटंस के खिलाफ ही जमाया था. अब एक बार फिर वैभव का सामना गुजरात के गेंदबाजों के साथ होने वाला है. वैभव के नाम 35 गेंद पर शतक लगाने का रिकॉर्ड है. अब इस सीजन में वैभव ने पहले मैच में सीएसके के खिलाफ केवल 17 गेंद पर 52 रन की पारी खेली थी. अज वैभव के पास फिर से धमाका करने का मौका होगा.
वैभव को कैसे रोकेगा गुजरात
आजके मैच में गुजरात के गेंदबाज वैभव के तकनीकी कमजोरियो को निशाना बनाने की कोशिश करेंगे. सूर्यवंशी को शॉर्ट-पिच गेंद फेंके जाने की रणनीति आज गुजरात के गेंदबाज अपना सकते हैं, इसके अलावा राशिद खान को भी वैभव के खिलाफ जल्द से जल्द गेंदबाजी पर लगाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- IPL Points Table 2026: सीएसके की दूसरी हार से प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, इन दो टीमों पर मंडराया खतरा
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी और रफ्तार के सौदागर जोफ्रा ऑर्चर का हुआ आमना-सामना तो हुआ कुछ ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं