विज्ञापन

Video: आरसीबी के चैंपियन बनते ही विराट कोहली के पास दौड़कर पहुंची अनुष्का शर्मा, लगा लिया गले से

आईपीएल फाइनल में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. कोहली ने फाइनल मैच में 75 रन की नाबाद पारी खेली,

Video:  आरसीबी के चैंपियन बनते ही विराट कोहली के पास दौड़कर पहुंची अनुष्का शर्मा, लगा लिया गले से
आरसीबी को फाइनल में मिली 5 विकेट से जीत

Anushka Sharma reaction viral: आईपीएल फाइनल में विराट कोहली ने 75 रन की नाबाद पारी खेलकर आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. विराट ने आरसीबी पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शद खान की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई. टीम को जीत दिलाने के बाद कोहली ने अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस कर इसका जश्न मनाया तो वहीं, अनुष्का ने भी अपनी ओर से कोहली को फ्लाइंग किस किया. इतना ही नहीं, जीत के बाद अनुष्का शर्मा दर्शक दीर्घा से बाहर निकल निकली और दौड़कर मैदान की ओर गई और विराट कोहली को गले से लगा लिया. सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का यह रिएक्शन फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV


इसके अलावा आरसीबी की जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की.  अपने पति को खास तौर पर बधाई देते हुए, अनुष्का ने विराट की पीछे से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक टी-शर्ट पहने हुए थे जिस पर लिखा था, “एक बार अच्छा लगा, तुमने दो बार कर दिखाया.” अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक दिल वाला इमोजी भी शेयर की.  

अनुष्का-विराट का फ़्लाइंग-किस 
फाइनल में कोहली ने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक जमाने में सफलता हासिल की. वहीं, आरसीबी को जीत दिलाने के बाद कोहली जब पवेलियन लौट रहे थे तो दर्शक दीर्घा से मैच देख रहीं अनुष्का को फ़्लाइंग-किस किया, बता दें कि आरसीबी के चैंपियन बनने पर  अनुष्का शर्मा ने भी जमकर सेलिब्रेट किया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com