ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी -20 मैैचों की सीरीज़ में तो हमें शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी देखने को नहीं मिल रही है लेकिन इंस्टाग्राम पर गब्बर के ज़बरदस्त डांस वीडियो ने धूम मचा रखी है. हाल ही में भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज़ शिखर धवन ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें वे 90 के दशक के मशहूर बॉलीवुड गानों (90s Bollywood Songs) पर एक-एक करके डांस स्टेप करते नज़र आ रहे हैं. शिखर धवन इस वीडियो में ' मुझको क्या हुआ है, क्यों मैं खो गया हूं, छइयां छइयां, अखियों से गोली मारे, आती क्या खंडाला, ओ-ओ जाने जाना, किसी डिस्को में जाएं, मेरे महबूब मेरे सनम जैसे गानों पर डांस कर रहे हैं. वीडियो को लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं और ढेरों कॉमेंट्स इस वीडियो पर धवन को मिल रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान और गोविंदा के गानों पर धवन जमकर थिरक रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा हाल ही में NDTV से बातचीत करते हुए शिखर धवन ने कहा था कि मैं मेहनत कर रहा हूं और मुझे यकीन है कि इसी मेहनत के चलते मुझे सफलता भी मिलेगी. साल 2023 में होने वाला विश्व कप सामने है और मुझे अभी और भी मेहनत करनी है. हालांकि मैं मेरी फिटनेस पर वर्क करता रहता हूं. विश्व कप को देखते हुए मैं पुख्ता तैयारियों में जुटा हूं. आपको बता दें कि अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी -20 विश्व कप टीम में शिखर धवन को जगह नहीं मिली है. धवन ने आखिरी बार टी -20 मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं