विज्ञापन

Video: आखिरी 2 गेंदों में जीत के लिए चाहिए थे जडेजा को 10 रन, धोनी की आंखों से निकल पड़े थे आंसू, IPL का ये मैच याद है आपको

Dhoni and Jadeja in ipl final 2023: IPL 2023 के फ़ाइनल में रविंद्र जडेजा मैच के हीरो रहे, जिन्होंने CSK को एक असंभव सी जीत दिलाई थी. जब जडेजा ने शानदार अंदाज में मैच खत्म किया, तो धोनी ने उन्हें गोद में उठा लिया और गले लगा लिया था.

Video: आखिरी 2 गेंदों में जीत के लिए चाहिए थे जडेजा को 10 रन, धोनी की आंखों से निकल पड़े थे आंसू,  IPL का ये मैच याद है आपको
Dhoni’s Top IPL moments

Ravindra Jadeja's Will Never Forget Hug From Dhoni: आईपीएल में कई ऐसे यादगार मैच हुए जिसने फैन्स को झूमने पर मजबूर किया है लेकिन ऐसे काफी कम मौके दिखे हैं जब धोनी मैच के दौरान भावुक नजर आए हैं लेकिन साल 2023 के आईपीएल फाइनल में एक ऐसा मौका भी आया था जब धोनी के आंखों में आंसू थे. दरअसल, 2023 आईपीएल फाइनल में गुजरात और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के बीच मुकाबला था. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाए थे.लेकिन मैच में बारिश ने खलल डाला था जिसके कारण चेन्नई के डकवर्थ लुईस नियम से 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला था. ऐसे में जब मैच आखिरी समय में पहुंचा को धोनी डगआउट में आकर बैठ गए थे. एक समय सीएसके को जीत के लिए आखिरी दो गेंद पर 10 रन की दरकार थी. क्रीज पर जडेजा मौजूद थे. ऐसा लग रहा था कि सीएसके यह मैच हार जाएगी. लेकिन इस मैच में जडेजा चमत्कार करने वाले थे. 

ये भी पढ़ें-  IPL 2026 में कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? जानिए कुल नेटवर्थ

ये भी पढ़ें- मैच डे प्रैक्टिस बैन, परिवार की एंट्री पर सख्ती..BCCI ने आखिरी समय में IPL 2026 के लिए बदला नियम

जब दो गेंद बची थी तो धोनी ने अपनी आंखें बंद कर ली थी. धोनी के चेहरे पर ऐसा इमोशनल पहली बार देखा गया था. धोनी काफी उदास थे, दो गेंद और धोनी की धड़कने तेज थी.  ऐसे में जडेजा से धोनी को थोड़ी सी उम्मीद थी. 15वां ओवर मोहित शर्मा कर रहे थे. तब उस ओवर की पांचवीं गेंद पर जडेजा ने छक्का लगाया तो सीएसके लिए एक उम्मीद जगी थी. धोनी अभी भी अपनी आंखें बंद करके डगआउट में बैठे हुए था. अब आखिरी गेंद पर फैसला होना था. 

आखिरी गेंद पर जडेजा ने करिश्मा किया और चौका लगाकर सीएसके को यादगार जीत दिला दी. चौका लगाने के बाद जडेजा सीधे डगआउट में धोनी की ओर भागे, धोनी ने जडेजा को गोद में उठा लिया. यह एक ऐसा पल था जिसे फैन्स आजतक नहीं भूले थे. आईपीएल के इतिहास में धोनी का इस तरह से इमोशन दिखाना पहली बार था. माही और जडेजा की यह तस्वीर आईपीएल इतिहास की सबसे इमोशनल मोमेंट में से एक रही है जिसे कभी नहीं भूलाया जा सकेगा. 

अब इस सीजन में जडेजा राजस्थान की ओर से खेलेंगे लेकिन माही और जडेजा ने सीएसके के लिए साथ में जो कमाल किया है वह ऐतिहासिक रहा है. फैन्स आज भी याद करते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com