विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2022

Video : टॉस के दौरान दीपक चाहर के मज़ेदार रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल, कर रहे थे ऐसी हरकत

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा.

Video : टॉस के दौरान दीपक चाहर के मज़ेदार रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल, कर रहे थे ऐसी हरकत
Deepak Chahar's Funny Reaction goes viral
  • मज़ेदार हरकत करते कैमरे में कैद हुए दीपक चाहर
  • वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं काफी पसंद
  • भारत को पहले वनडे मैच में 9 रन से मिली हार
नई दिल्ली:

भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA 1st ODI) के बीच खेली जा रही 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच गुरुवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में खेला गया. जिसमें भारतीय  टीम को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ अफ्रीकी टीम ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत की कप्तानी इस सीरीज में शिखर धवन कर रहे हैं क्योंकि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी -20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए उड़ान भर चुकी है.

आपको बता दें कि लखनऊ वनडे के दौरान टॉस के समय का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दीपक चाहर (Deepak Chahar)  स्टार स्पोर्ट्स के प्रेजेंटर मुरली कार्तिक के साथ टॉस के दौरान मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं. दरअसल टॉस के बाद जब मुरली कार्तिक इनफॉर्मेशन दे रहे थे तभी पीछे से दीपक चाहर आकर खड़े हो जाते हैं और कैमरे की तरफ देखने लगते हैं. इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 


मैच की अगर बात करें तो भारत के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और अफ्रीकी टीम ने मैच में निर्धारित 40 ओवर में 249 रन बनाए. जवाब में भारत की टीम 240 रन ही बना पाई और ये मुकाबला 9 रन से हार गई. बारिश के चलते मैच को 40-40 ओवरों का कर दिया गया था. भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 63 गेंद में शानदार 86 रन की पारी खेली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepak Lokandersingh Chahar, India Vs South Africa 2022/23, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com