विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2023

VIDEO: अंपायरों ने ऋिद्धिमान साहा को दिया फायदा, तो दिग्गज ब्रेट ली और फैंस भड़क उठे

Gujarat Titans vs Mumbai Indians: फैंस के बीच बहस छिड़ी हुई है कि आखिर अंपायरों ने साहा को फायदा कैसे दे दिया. और फिर नियम के मायने क्या हैं

VIDEO: अंपायरों ने ऋिद्धिमान साहा को दिया फायदा, तो दिग्गज ब्रेट ली और फैंस भड़क उठे
अंपायरों की इस चूक पर ब्रेट ली ने भी सवाल खड़ा किया है
  • यह किस नियम से किया अंपायरों ने?
  • साहा का समय पूरा हो चुका था
  • कमेंटेटर मौरिसन बोले-आपने देर कर दी ब्रदर !
नई दिल्ली:

गुजरात टाइटंस ने जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 203) में मंगलवार को अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में मुंबई इंडियंस को 55 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मुकाबले में एक घटना ऐसी रही जो फैंस और पंडितों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. और यह घटना घटी टाइंटस की बैटिंग के दौरान जब अर्जुन तेंदुलकर ने गुजरात के ओपनर ऋिद्धिमान साहा को विकेट के पीछे लपकवाया. मुद्दा यह रहा कि अंपायर ने तब साहा की अपील पर उन्हें डीआरस दे दिया, जब 15 सेकेंड की समय सीमा खत्म हो चुकी थी. दरअसल गेंद साहा के दस्तानों से लगकर विकेटकीपर ईशान किशन के दस्तानो में जा समायी. अर्जुन ने अपील की, तो अंपायर ने झट से उंगली ऊपर उठा दी. इसके बाद साहा नॉन-स्ट्राइकर शुभमन गिल से रिव्यू को लेकर बातचीत करने लगे. विमर्श के बाद जब उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला किया, तो 15 सेकेंड निकल चुके थे. साहा के सिग्नल के बाद कमेंटेटर डैनी मौरिसन ने भी कहा, आपने देर कर दी ब्रदर, लेकिन दोनों अंपायर अनिल चौधरी और नंद किशोर ने अपने फैसले को बरकरार रखा. मगर बाद में दिग्गज ब्रेट ली सहित बड़ी संख्या में फैंस ने इस फैसले को सोशल मीडिया पर अपने लपेटे में ले लिया. बहरहाल, साहा को रिव्यू का कोई फायदा नहीं हुआ और वह आउट करार दिए गए, लेकिन अंपायरों का फैसला जरूर विवादों और बहस में आ गया.

SPECIAL STORIES:

"भारत को मिल गया है ऋषभ पंत का विकल्प", केविन पीटरसन ने इस युवा को बताया स्पेशल टैलेंट

फैंस ने ली की बात का समर्थन किया

देरी का मजाक भी बन रहा है

क्या डीआरएस की टाइमिंग मजाक है

--- ये भी पढ़ें ---

* VIDEO: "सस्ते" अफगानी ने छीन लिया इंडियंस के सितारा बल्लेबाजों का "नूर", डिटेल से जानें अहमद के बारे में
* चयन न होने पर सरफराज खान ने बयां किया टूटे दिल का हाल, पूर्व क्रिकेटर ने दी यह सलाह

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wriddhiman Prasanta Saha, Arjun Sachin Tendulkar, Indian Premier League 2023, Gujarat Titans Vs Mumbai Indians 04/25/2023 Ahmmi04252023222207, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com