- अहमद आए, तो नूर आ गया है !!
- मुंबई के खिलाफ लिए तीन विकेट
- मुंबई मिड्ल ऑर्डर को किया पस्त
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) की यही खासियत है कि यह बड़े-बड़े सितारों को सस्ते खिलाड़ियों के सामने पंगु बना देता है. केकेआर के युवा लेग स्पिनर सुयश शर्मा (suyash sharma) बखूबी इस बात को साबित कर रहे हैं, तो मंगवार को अफगानी लेग स्पिनर नूर अहमद (Noor Ahmad) ने मुंबई इंडियंस (MI) के मिड्ल ऑर्डर की कमर तोड़ दी. जब भी टाइटंस को मुंबई के जहाज पर प्रहार की जरूरत पड़ी, तब नूर अहमद ने कप्तान हार्दिक पांड्या को विकेट लेकर दिया. नूर ने कोटे के चार ओवरों में रन भले ही 37 दिए हों, लेकिन उन्होंने विकेट एक से बढ़कर एक इन-फॉर्म बल्लेबाजों के लिए. पहले उन्होंने जमकर खेल रहे कैमरून ग्रीन (33) को बोल्ड किया, तो यहां से इस लेफ्टी स्पिनर ने टिम डेविड (0) और सूर्यकुमार यादव (23) दिग्गज के विकेट लेकर गुजरात की जीत की उम्मीदों में चार चांद लगा दिए. इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर इस हीरो जैसे लुक वाले लेफ्टी स्पिनर के चर्चे हैं. चलिए नूर अहमद से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं.
W.O.W
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2023
Noor Ahmad takes a superb catch off his own bowling
Suryakumar Yadav departs for 23. #TATAIPL | #GTvMI pic.twitter.com/FNyLMmn4lP
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अभी तक सिर्फ दो ही अंतरराष्ट्रीय मैच
पिछले साल करियर का आगाज करने के बाद नूर सिर्फ दो ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सके. एक टी20 और एक ही वनडे, लेकिन अपने आगाज में ही उन्होंने दिखा कि कि नूर का भविष्य खासा उज्जवाल है. और नूर को 17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने का मौका मिला, तो इसकी वजह उनका चार प्रथमश्रेणी मैचों में 21 विकेट चटकाना रहा. मतलब करीब-करीब हर पारी में तीन विकेट से कुछ कम
यादगार रहा करियर का आगाज
लेफ्टी स्पिनर ने अफगानिस्तान के लिए टी20 करियर का आगाज पिछले साल किया था. और पहले ही मैच में चार ओवर के कोटे में सिर्फ दस रन की कीमत पर चार विकेट लेकर अपने आगाज को यादगार. ऐसा बहुत ही कम होता है, जब कोई युवा खासकर पहले टी20 में चार विकेट चटाए पिछले साल करियर का आगाज करने के बाद नूर सिर्फ दो ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सके. एक टी20 और एक ही वनडे, लेकिन अपने आगाज में ही उन्होंने दिखा कि कि नूर का भविष्य खासा उज्जवाल है. और नूर को 17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने का मौका मिला, तो इसकी वजह उनका चार प्रथमश्रेणी मैचों में 21 विकेट चटकाना रहा. मतलब करीब-करीब हर पारी में तीन विकेट से कुछ कम
इतनी रकम पर खरीदा था गुजरात ने
नूर अहमद का यह आईपीएल में पहला ही साल है, लेकिन 18 साल के इस लेफ्टी स्पिनर ने अपनी प्रतिष्ठा स्थापित कर ली है. और टूर्नामेंट खत्म होते-होते वह अपने प्राइस में और इजाफा करेंगे. टाइटंस ने हुई नीलामी में लेफ्टी स्पिनर को तीस लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन अब यह सस्ता अफगानी सितारा बल्लेबाजों पर बहुत भारी पड़ रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं