- उमरान मलिक ने IPL 2022 में 22 विकेट लिए
- साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में मिली जगह
- समय के साथ वो अपनी आक्रामकता को कंट्रोल करना सीखेंगे - पंत
उमरान मलिक (Umran Malik) एक वो तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने हाल ही में काफी सुर्खियां बटोरी हैं. फैंस उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के लिए खेलते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उमरान ने आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 22 विकेट चटकाए थे और सीजन के टॉप पांच विकेट टेकर्स में रहे. इसी वजह से उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs SA) के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है. पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए कप्तान बनाए गए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने मलिक के बारे में बुधवार को कहा कि समय के साथ वो अपनी आक्रामकता को कंट्रोल करना सीखेंगे.
यह भी पढ़ें: IND vs SA : 1st T20 से पहले कप्तान ऋषभ पंत का दिखा विस्फोटक अंदाज, अब साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं- Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंत ने मैच के एक दिन पहले कहा, "वह हमारे लिए एक अद्भुत संभावना है. लेकिन समय के साथ, वह सीख जाएगा कि अपनी आक्रामकता, अपनी लाइन या लेंथ को कैसे नियंत्रित किया जाए. उन्होंने आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन मुझे लगता है कि आगे हम उन्हें और भी अच्छा करते देखेंगे. लेकिन मुझे लगता है कि इसमें समय लगने वाला है, इसलिए जब तक हम एक टीम के रूप में सोच रहे हैं, जो लोग पहले आए हैं, हम उन्हें पहले मौके देने की कोशिश करेंगे."
पंत को बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया. वो पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. केएल राहुल को दाहिने कमर की चोट की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया गया है. आईपीएल विजेता कप्तान हार्दिक पांड्या को टीम का उपकप्तान चुना गया है.
सिलेक्शन कमिटी ने केएल राहुल और कुलदीप यादव के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. ये दोनों क्रिकेटर अब NCA को रिपोर्ट करेंगे जहां मेडिकल टीम उनका आगे आकलन करेगी और इलाज के भविष्य के बारे में फैसला करेगी.
दीपक हुड्डा के बारे में पूछे जाने पर पंत ने कहा, "अभी के लिए हमने एक टीम और मैनेजमेंट के रूप में चर्चा की है, कि हम लोगों को अधिक से अधिक अवसर देने का प्रयास करेंगे, केवल यही हम कर सकते हैं. जब आपके पास एक बड़ी टीम होती है, तो सभी को खेलने के लिए समान समय देना मुश्किल होता है."
यह भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया की नजरें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, कप्तान Rishabh Pant पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
भारत की टी20 टीम: ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं