विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

इंग्‍लैंड के माइकल वॉन का दावा, 'हाल की एशेज सीरीज में भी की थी ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने बॉल टैम्‍परिंग'

इंग्लैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल वॉन ने कहा कि उन्हें इस बात का पक्का यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल की टेस्ट सीरीज के दौरान बॉल टैम्‍परिंग (गेंद के साथ छेड़छाड़) की थी.

इंग्‍लैंड के माइकल वॉन का दावा, 'हाल की एशेज सीरीज में भी की थी ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने बॉल टैम्‍परिंग'
हाल ही में हुई एशेज सीरीज में ऑस्‍ट्रेलिया ने 4-0 से जीत हासिल की थी (फाइल फोटो)
  • स्मिथ ने केपटाउन में बॉल टैम्‍परिंग की बात स्‍वीकारी थी
  • कहा था, मेरीरी कप्‍तानी में पहली बार ऐसा हुआ
  • वॉन बोले, मैं नहीं मानता स्मिथ की टीम ने यह पहली बार किया है
लंदन: इंग्लैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल वॉन ने कहा कि उन्हें इस बात का पक्का यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल की टेस्ट सीरीज के दौरान बॉल टैम्‍परिंग (गेंद के साथ छेड़छाड़) की थी. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने की योजना में शामिल होने के लिये आईसीसी ने एक मैच के लिए निलंबित कर रखा है. क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने स्मिथ को टीम की कप्‍तानी से भी हटा दिया है.हालांकि अपनी स्‍वीकारोक्ति में स्‍टीव स्मिथ ने कहा था कि यह पहला अवसर था जबकि उनकी कप्तानी में ऐसा (बॉल टैम्‍परिंग) हुआ लेकिन 2005 में एशेज जीत के दौरान इंग्लैंड के कप्तान रहे वॉन का मानना है कि ऐसा पिछले कुछ समय से चल रहा है. वॉन ने बीबीसी से कहा, ‘मैं नहीं मान सकता कि ऐसा पहले नहीं हुआ था. मैंने देखा कि बहुत अधिक क्षेत्ररक्षकों ने बहुत अधिक पट्टियां बांध रखी थी विशेषकर एशेज सीरीज के दौरान. वे मिड ऑफ, मिड ऑन पर खड़े रहते थे. आप उनका नाम नहीं लेना चाहते लेकिन वे जानते हैं कि वे कौन हैं. ’’

वीडियो: पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा से खास बातचीत
उन्होंने कहा, ‘मुझे पक्का विश्वास है कि एशेज सीरीज के दौरान भी ऐसा हो रहा था, लेकिन इंग्लैंड की 4-0 से हार का कारण यह नहीं है. इंग्लैंड तब भी यह सीरीज गंवाता.’ गौरतलब है कि माइकल वॉन ने इंग्‍लैंड की ओर से 82 टेस्‍ट, 86 वनडे और दो टी20 मैच खेले. टेस्‍ट क्रिकेट में उन्‍होंने 41.44 के औसत से 5719 रन बनाए जिसमें 18 शतक शामिल थे. वनडे मैचों में 27.15 के औसत से 1982 रन उनके नाम पर दर्ज हैं. वनडे में नाबाद 90 रन वॉन का सर्वोच्‍च स्‍कोर रहा है. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Michael Vaughan, Ball-Tampering, Australian Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com