Bank Open or Not Today: बैंक से जुड़े काम निबटाना भी बड़ी जिम्मेदारी होती है. डिजिटल इंडिया के जमाने में बैंक से जुड़े बहुत सारे काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी काम होते हैं, जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है. कई बार ऐसा होता है कि आप जरूरी काम से बैंक के ब्रांच पहुंचे हों और वहां आपको ताला लटका हुआ दिखता है. आपको ध्यान नहीं रहता कि उस दिन बैंकों में छु्ट्टी है और इसलिए बैंक बंद है. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आपको बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी हो. अगर आप इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाना या केवाईसी (KYC) अपडेट कराने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक 4 दिन तक बंद रहने वाले हैं.
आज 13 अप्रैल, सोमवार को बैंक खुला है या नहीं?
आज यानी 13 अप्रैल को देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक खुले हैं. हालांकि, कल से छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा. ऐसे में अगर कोई बहुत जरूरी काम है, तो उसे आज ही निपटा लेना समझदारी होगी.
इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक, कब खुले?
इस हफ्ते अंबेडकर जयंती, बैसाखी और बोहाग बिहू जैसे कई बड़े क्षेत्रीय और राष्ट्रीय त्योहार पड़ रहे हैं, जिस वजह से विभिन्न राज्यों में छुट्टियां घोषित की गई हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार ये छुट्टियां पहले से ही तय हैं. आपके लिए जरूरी है कि ये तारीखें नोट कर लें.
18 अप्रैल को भी खुला रहेगा बैंक
इस हफ्ते की सबसे अच्छी बात यह है कि 18 अप्रैल को महीने का तीसरा शनिवार है. RBI के नियमों के मुताबिक, बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं. इसलिए, अगर आपका काम मंगलवार से गुरुवार के बीच नहीं हो पाता है, तो आप शनिवार को बैंक जाकर अपना काम पूरा कर सकते हैं.
बैंक बंद रहने पर भी नहीं रुकेंगे ये काम
भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. डिजिटल जमाने में ये सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी.
- डिजिटल बैंकिंग: UPI (GPay, PhonePe), नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.
- ATM सेवाएं: कैश निकालने या बैलेंस चेक करने के लिए एटीएम हमेशा की तरह काम करेंगे.
- ऑनलाइन लोन आवेदन: आप बैंक ऐप के जरिए लोन के लिए अप्लाई या मिनी स्टेटमेंट भी निकाल सकते हैं.
बता दें कि चेक बुक से जुड़े काम, भारी कैश जमा करना या मैनेजर से सीधी मुलाकात जैसे कामों के लिए आपको बैंक खुलने का इंतजार करना होगा. चूंकि बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में वहां के स्थानीय त्योहारों के हिसाब से होती हैं, इसलिए लंबी दूरी तय करने से पहले अपनी स्थानीय शाखा या बैंक की वेबसाइट पर छुट्टियों की पुष्टि जरूर कर लें.
ये भी पढ़ें: सैलरी-पेंशन पर जिस खबर का इंतजार था, वो आ गई! ये 5 तारीखें नोट कर लें दिल्ली-पुणे के कर्मचारी-पेंशनर्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं