विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, बताया कौन है पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी, इन्हें चुना अपना पार्टनर

Vaibhav Suryavanshi At Wimbledon Final: विंबलडन 2026 के फाइनल के दौरान भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने टेनिस के प्रति अपने लगाव, पसंदीदा खिलाड़ियों पर खुलकर बात की.

Vaibhav Suryavanshi: विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, बताया कौन है पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी, इन्हें चुना अपना पार्टनर
Vaibhav Suryavanshi At Wimbledon Final: 

Vaibhav Suryavanshi At Wimbledon Final: विंबलडन 2026 के फाइनल में यानिक सिनर ने अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले के गवाह भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा भी बने. मैच के दौरान वैभव ने टेनिस से अपने जुड़ाव और पसंदीदा खिलाड़ियों को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं. जियोस्टार से बातचीत में वैभव ने कहा कि वह पिछले चार-पांच साल से नियमित रूप से टेनिस देख रहे हैं. इस दौरान उन्होंने राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच दोनों के खेल को करीब से फॉलो किया, लेकिन जोकोविच उनके सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं.

वैभव ने कहा कि नडाल और जोकोविच जैसे दिग्गजों के मुकाबले देखना उन्हें हमेशा पसंद रहा है और दोनों ने उनके ऊपर गहरी छाप छोड़ी है.

सिनर पर जताया था भरोसा, भविष्यवाणी निकली सही

मौजूदा दौर के खिलाड़ियों की बात करते हुए वैभव ने कार्लोस अल्काराज़ की तारीफ की, लेकिन साथ ही कहा कि इस बार उनका भरोसा यानिक सिनर पर है. फाइनल से पहले ही उन्होंने उम्मीद जताई थी कि सिनर ट्रॉफी जीतेंगे और आखिरकार उनकी यह भविष्यवाणी सही साबित हुई. सिनर ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को 6-7(7), 7-6, 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

टेनिस डबल्स में अभिषेक शर्मा को चुनेंगे पार्टनर

जब वैभव से पूछा गया कि अगर उन्हें टेनिस डबल्स खेलना हो तो वह किसे अपना जोड़ीदार बनाएंगे, तो उन्होंने बिना देर किए अभिषेक शर्मा का नाम लिया. वैभव ने कहा कि क्रिकेट में दोनों की ओपनिंग साझेदारी उन्हें काफी पसंद है और उनके साथ बल्लेबाजी करने में हमेशा मजा आता है. यही वजह है कि टेनिस कोर्ट पर भी वह अभिषेक शर्मा को ही अपना पार्टनर बनाना चाहेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Suryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com