विज्ञापन
51 minutes ago

Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. जिस पर सोमवार के दिन अहम सुनवाई होनी है. सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ एक साथ चार याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. जिसमें मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी की गई थी. दो अलग-अलग याचिकाओं में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है, जबकि एक अन्य याचिका में सीबीआई की  विशेष जांच टीम  से जांच, सबूतों को सुरक्षित रखने और मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन की फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की गई है. ऐसे में इस मामले में देशभर की निगाहें टिकी हैं. 

Live update

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से कई सड़कें बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद कई जिलों में लैंडस्लाइड हुआ है. प्रशासन के मुताबिक यहां 2 हाईवे समेत 126 सड़कें बंद हैं. हालांकि प्रशासन की टीमें मलबा हटाने में जुटी हैं. उत्तराखंड में सोमवार के दिन भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

देश में फिर एक्टिव हो रहा मॉनसून

मॉनसून देश में फिर से एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग ने 13 जुलाई को देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में सोमवार से अच्छी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से फिर से मॉनसून मैदानी राज्यों में एक्टिव हो सकता है. जबकि पहाड़ी राज्यों में अच्छी बारिश का दौर जारी है.  

राम मंदिर चढ़ावा चोरी आरोपियों की कस्टडी खत्म

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार हुए आठ आरोपियों को जुडिसियल कस्टडी आज खत्म हो रही है. अयोध्या पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराएगी, संभव है टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव की पुलिस रिमांड मांगी जाएगी. आठ में से चार आरोपियों, अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश, की पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा चुकी है. चार आरोपियों से पूछताछ बाकी है. बाक़ी बचे आरोपियों में टिन्नू यादव, सुभाष श्रीवास्तव, रामशंकर मिश्रा और मनीष यादव शामिल हैं.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सीजेआई सूर्यकांत की बेंच कुल चार याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगी. हिंदू धर्म परिषद ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसमें कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच की मांग की गई है. दो अलग-अलग याचिकाओं में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है. इसके अलावा एक याचिका में सबूतों को सुरक्षित रखने और मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन की फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की गई है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच आवश्यक है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Ram Mandir Donation Case, Ram Mandir Donation Case Update, Monsoon Rainfall, Today Live Updates, Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com